साइबर थाना पहुंच मां ने बेटी की करतूत बतायी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2019 4:49 AM
सोमवार को युवती पहुंची थी शिकायत लेकर साइबर थाना जमशेदपुर : सोमवार को एक युवती ने प्रेमी द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की शिकायत की थी, जोकि जांच में झूठा निकला. युवती झूठी कहानी बनाकर थाना में शिकायत की थी. साथ ही उसके पास वीडियो भी नहीं है. इसके अलावा युवती […]
सोमवार को युवती पहुंची थी शिकायत लेकर साइबर थाना
जमशेदपुर : सोमवार को एक युवती ने प्रेमी द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की शिकायत की थी, जोकि जांच में झूठा निकला. युवती झूठी कहानी बनाकर थाना में शिकायत की थी. साथ ही उसके पास वीडियो भी नहीं है. इसके अलावा युवती ने शिकायत में अपना नाम भी गलत लिखा है.
युवती ने बताया था कि उसके माता-पिता नहीं हैं और वह एक आंटी के यहां रहती है, जोकि गलत निकला. पुलिस ने आंटी के घर ले जाने को कहा, तो युवती पुलिस टीम को निर्मल महतो स्टेडियम के पास स्थित जिस घर में ले गयी, वह उसका ही निकला. वहां उसकी मां और भाई-बहन थे.
पुलिस ने मामला झूठा लगता देख युवती और उसकी मां को लेकर थाना पहुंची. जहां मां ने बताया कि बेटी शादी-शुदा है और उसके इसी हरकत से ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया है. इसके बाद पुलिस ने युवती को डांट लगाकर माता-पिता के हवाले कर दिया. वहीं, युवती को लेकर जब पुलिस उसके घर पहुुंची, तो परिवार वालों का विरोध का सामना करना पड़ा. परिवार वालों ने समझा कि युवती फिर से कोई गलत शिकायत करके पुलिस बुला लायी है, लेकिन पुलिस ने जब सारी कहानी बताया, तो मां पुलिस के साथ साइबर थाना आने को तैयार हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










