मुन्ना, कल्लू समेत 20 पर लगेगा सीसीए

Updated at : 30 Jun 2014 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
मुन्ना, कल्लू समेत 20 पर लगेगा सीसीए

जमशेदपुर : जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने 20 शातिर अपराधियों के खिलाफ क्राइम कंट्रोल एक्ट( सीसीए) लगाने की तैयारी की है. एसएसपी एवी होमकर ने श्निावार को इस पर उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल से लंबी चर्चा की. इसके बाद मुन्ना घोष एवं कल्लू घोष पर सीसीए लगाने की अनुशंसा एसएसपी ने उपायुक्त […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने 20 शातिर अपराधियों के खिलाफ क्राइम कंट्रोल एक्ट( सीसीए) लगाने की तैयारी की है. एसएसपी एवी होमकर ने श्निावार को इस पर उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल से लंबी चर्चा की. इसके बाद मुन्ना घोष एवं कल्लू घोष पर सीसीए लगाने की अनुशंसा एसएसपी ने उपायुक्त को भेज दी है.

साथ ही अखिलेश सिंह गिरोह के कन्हैया सिंह, तिलो सरदार के बेटे समीर सरदार, गोविंदा पासवान समेत 18 और अपराधियों की सूची सीसीए लगाने के लिए तैयार की गयी है. सभी 18 की पूरी क्रिमिनल हिस्ट्री समेत अनुशंसा एक-दो दिनों में उपायुक्त को भेजी जायेगी. अनुशंसा से संतुष्ट होने के बाद उपायुक्त सीसीए लागू करने के लिए गृह विभाग से सिफारिश करेंगे. गृह विभाग से मुहर लगने के बाद मामला सीसीए एडवाइजरी कमेटी के पास भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola