Jamshedpur News : जुगसलाई और बागबेड़ा एरिया में रेलवे ने फिर दिया नोटिस, 50 से अधिक स्ट्रक्चर टूटेंगे

Updated at : 11 Apr 2026 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : टाटानगर रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट प्लान को लेकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. इसके तहत जुगसलाई और बागबेड़ा एरिया में रेलवे की ओर से फिर नोटिस दिया गया है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

टाटानगर रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट प्लान को लेकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. इसके तहत जुगसलाई और बागबेड़ा एरिया में रेलवे की ओर से फिर नोटिस दिया गया है. बताया जाता है कि जुगसलाई के संकटा सिंह पेट्रोल पंप का एक हिस्सा को तोड़ा जाना है, जिसको लेकर पहले ही नोटिस दिया जा चुका है. वहीं, उसके पीछे और बगल से बागबेड़ा की ओर जाने वाले रास्ते, दुर्गा बाड़ी के आसपास के एरिया को पूरी तरह से खाली कराया जाना है.

वहां रेलवे के ही करीब 50 से अधिक स्ट्रक्चर हैं. रेलवे से जुड़े यूनियनों के दफ्तर हैं, कई लोग वहां अवैध कब्जा कर रह रहे हैं. करीब 50 से अधिक स्ट्रक्चर को मंगलवार या बुधवार को हटाया जा सकता है. इससे पहले स्टेशन से बागबेड़ा जाने वाले रास्ते से अतिक्रमण हटाया गया था. अब बचे हुए हिस्से को खाली कराया जायेगा. जुगसलाई की मुख्य सड़क से स्टेशन होते हुए गोलपहाड़ी की ओर जाने वाले रास्ते को बंद करने की योजना है. इससे पहले नया रास्ता बनाया जायेगा, जो संकटा सिंह पेट्रोल पंप होकर गुजरेगा और सीधे गोलपहाड़ी तक जायेगा.

पहले पार्किंग की होगी शिफ्टिंग, फिर काम तेज होगा : रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने बताया कि पार्किंग एरिया को पहले विकसित किया जायेगा. पुराना सिंह होटल वाले एरिया में पार्किंग बनाने का काम चल रहा है. इसके पूरा होने के बाद बाकी एरिया को खाली कराने के बाद सड़क की शिफ्टिंग की जायेगी.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola