जमशेदपुर : प्रतिमा विसर्जन में युवकों ने मचाया उत्पात, मारपीट से रोका, तो बस्ती वासी पर किया हमला

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : परसुडीह के दयाल सिटी के पास मंगलवार रात करीब नौ बजे सरस्वती पूजा की प्रतिमा विसर्जन जुलूस में जमकर मारपीट हुई़ मारपीट कर रहे युवकों को बस्ती के लोगों ने मना किया, तो वे लोग थोड़ी देर में 150 से 200 की संख्या में हाथ में लाठी, डंडा, हॉकी लेकर पहुंचे और गोविंदपुर […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : परसुडीह के दयाल सिटी के पास मंगलवार रात करीब नौ बजे सरस्वती पूजा की प्रतिमा विसर्जन जुलूस में जमकर मारपीट हुई़ मारपीट कर रहे युवकों को बस्ती के लोगों ने मना किया, तो वे लोग थोड़ी देर में 150 से 200 की संख्या में हाथ में लाठी, डंडा, हॉकी लेकर पहुंचे और गोविंदपुर फाटक के पास सभी दुकान को बंद कराते हुए बस्ती वासी से ही मारपीट करने लगे़ हर आने जाने वाले गाड़ी वालों को भी रोकर गाली गलौज करते हुए मारने की धमकी दे रहे थे़

आपके शहर में

विज्ञापन

युवकों की इतनी भारी भीड़ वह भी लाठी डंडा लिए देख बस्ती के लोग भी डर गये़ लेकिन कुछ लोगों ने हिम्मत दिखा कर पुलिस को सूचना दी दी़ थोड़ी देर बाद परसुडीह और गोविंदपुर की पुलिस बल माैके पर पहुंची़ पुलिस के आने के दौरान सभी युवक मारपीट कर फरार हो चुके थे़ पुलिस को देख बस्ती के लोग आक्रोशित हो गये और सभी युवकाें की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे़

बस्ती के लोगों ने बताया कि मारपीट करने वाले एक भी युवक क्षेत्र के नहीं है़ वे लोग ग्लेज इंडिया कंपनी में काम करते है़ं मारपीट शांत कराने में आजसू के संजय सिंह और सविनय सिंह और सचिन सिंह मौजूद रहे़

दोबारा पहुंचे ग्लेज इंडिया के लड़के : मारपीट होने के बाद दोबारा करीब दो सौ की संख्या में ग्लेज इंडिया कंपनी के लड़के मौके पर पहुंच गए और तांडव मचाया़ हालांकि बस्ती के लोग दोबारा अपने घरों से नहीं निकले़ इस दौरान बीच सड़क पर तांडव मचाया और भद्दी-भद्दी गालियां दी गयी़
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola