जमशेदपुर पहुंचे सीएम, कल राेड सेफ्टी कार्यक्रम में होंगे शामिल

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार शाम शहर पहुंचेंगे. वह तीन दिनशहर में रहेंगे. शनिवार काे बारीडीह से टिनप्लेट तक आयाेजित रन फॉर राेड सेफ्टी कार्यक्रम में शामिल हाेंगे. सुबह छह बजे से रन फॉर सेफ्टी का आयाेजन किया गया है. नाै काे संभवत: मुख्यमंत्री रांची लाैट जायेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री 11 काे फिर जमशेदपुर […]
जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार शाम शहर पहुंचेंगे. वह तीन दिनशहर में रहेंगे. शनिवार काे बारीडीह से टिनप्लेट तक आयाेजित रन फॉर राेड सेफ्टी कार्यक्रम में शामिल हाेंगे. सुबह छह बजे से रन फॉर सेफ्टी का आयाेजन किया गया है. नाै काे संभवत: मुख्यमंत्री रांची लाैट जायेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री 11 काे फिर जमशेदपुर आयेंगे. 11 फरवरी काे एग्रिकाे मैदान में भाजपा का पूर्वी व पश्चिमी लाेकसभा के शक्ति केंद्र सम्मेलन एग्रिकाे मैदान में आयाेजित किया गया है.
इस सम्मेलन में संगठन मंत्री धर्मपाल, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, सांसद विद्युत वरण महताे, विधायक सरयू राय, मेनका सरदार समेत अन्य कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. इसी दाैरान सिदगाेड़ा स्थित विद्युत सब स्टेशन का उद्घाटन किये जाने की संभावना है. टिनप्लेट के विस्थापित दुकानदाराें के मामले में भी बड़ी घाेषणा किये जाने का कयास लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










