जमशेदपुर: योगी के बाद अब अर्जुन मुंडा को भी बंगाल जाने से ममता ने रोका, अर्जुन ने कही ये बात
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर/रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, यूपी के सीएम याेगी आदित्यनाथ के बाद अब बंगाल सरकार ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की सभा पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. श्री मुंडा काे बुधवार काे बंगाल के बिष्णुपुर में शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताआें काे संबाेधित करने के बाद आम सभा में शामिल […]
विज्ञापन
जमशेदपुर/रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, यूपी के सीएम याेगी आदित्यनाथ के बाद अब बंगाल सरकार ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की सभा पर भी प्रतिबंध लगा दिया है.
श्री मुंडा काे बुधवार काे बंगाल के बिष्णुपुर में शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताआें काे संबाेधित करने के बाद आम सभा में शामिल हाेना था, लेकिन बंगाल सरकार ने इजाजत नहीं दी. उन्हें पटमदा-कटिंग-वर्द्धमान के रास्ते से बंगाल में प्रवेश हाेनेवाले मार्ग पर ही राेक दिया गया. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के इशारे पर भाजपा नेताअाें की रैलियाें पर प्रतिबंध आैर कार्यकर्ताआें को यातना दिये जाने पर अर्जुन मुंडा ने आपत्ति जतायी.
बंगाल में जाे भी हो रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है : डिमना लेक के पास पत्रकाराें से बात करते हुए उन्हाेंने कहा कि बंगाल में लाेकतंत्र की नहीं, गुंडागर्दी की सरकार चल रही हैं. देश की सभी राजनीतिक पार्टियाें काे इस पर गंभीरता से साेचना चाहिए. कहा कि बंगाल में आपातकाल जैसी स्थिति पैदा कर दी गयी है.
इस मामले की पूरी जानकारी केंद्रीय नेतृत्व काे देंगे. उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार काे बर्खास्त करने की दिशा में साेचा जाना चाहिए. भाजपा ही नहीं तमाम ऐसे राजनीतिक दल, जाे लाेकतांत्रित मूल्याें पर विश्वास रखते हैं, उनका बंगाल सरकार पर विश्वास नहीं है.
ममता की राजनीति खत्म होने की ओर:
श्री मुंडा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा कार्यक्रम निर्धारित किया गया था, उन्हें वे विस्तृत रिपाेर्ट साैंपेंगे. उन्हें काफी जानकारियां हासिल हाे रही हैं कि भाजपा के जीते हुए जिला परिषद-पंचायताें के जनप्रतिनिधि को यातनाएं दी जा रही हैं. मुकदमाें में फंसाया जा रहा है. उनकी हत्या की जा रही है, उन पर हमले किये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










