टाटा हिताची : 32 कर्मी अगले माह जायेंगे खड़गपुर प्लांट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. टाटा हिताची जमशेदपुर प्लांट से 32 कर्मचारियों को अगले माह खड़गपुर प्लांट स्थानांतरित किया जायेगा. पिछले साल से ही जमशेदपुर प्लांट से कर्मचारियों को खड़गपुर प्लांट शिफ्ट करने का कार्य चल रहा है. इसी के तहत 15 फरवरी तक फेब्रिकेशन विभाग के 32 कर्मचारियों को खड़गपुर में योगदान देना होगा. जमशेदपुर प्लांट से कर्मचारियों […]
विज्ञापन
जमशेदपुर. टाटा हिताची जमशेदपुर प्लांट से 32 कर्मचारियों को अगले माह खड़गपुर प्लांट स्थानांतरित किया जायेगा. पिछले साल से ही जमशेदपुर प्लांट से कर्मचारियों को खड़गपुर प्लांट शिफ्ट करने का कार्य चल रहा है.
इसी के तहत 15 फरवरी तक फेब्रिकेशन विभाग के 32 कर्मचारियों को खड़गपुर में योगदान देना होगा. जमशेदपुर प्लांट से कर्मचारियों के साथ- साथ मशीनों को भी शिफ्ट किया जा रहा है. साल 2020 तक जमशेदपुर से पूरा प्लांट खड़गपुर शिफ्ट करने की योजना है. जमशेदपुर से खड़गपुर जाने वाले कर्मचारियों को दस दिन का स्पेशल अवकाश दिया जाता है. ताकि वहां जाकर रहने, खाने- पीने की व्यवस्था कर सके.
यूनियन उपाध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी, भर्ती : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष सह आजसू नेता प्रकाश विश्वकर्मा की तबीयत खराब होने पर टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गुरुवार को जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह समेत कमलेश दुबे, अप्पू तिवारी, विनय सिंह, मनोज सिंह ने उनका हाल जाना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










