ePaper

इजरायल जायेंगी महिला किसान, देखते ही बन रहा उत्साह

Updated at : 14 Jan 2019 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
इजरायल जायेंगी महिला किसान, देखते ही बन रहा उत्साह

रांची/जमशेदपुर : राज्य की महिला किसानों और अधिकारियों का दल सोमवार को इजरायल रवाना होगा. ये इजरायल में 14 से 18 जनवरी तक रुकेंगी. इस दौरान किसान और अधिकारी वहां खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन आदि के क्षेत्र में हो रहे कार्यों को देखेंगे. सोमवार को सुबह सात बजे रांची से किसानों का फ्लाइट है. इस […]

विज्ञापन
रांची/जमशेदपुर : राज्य की महिला किसानों और अधिकारियों का दल सोमवार को इजरायल रवाना होगा. ये इजरायल में 14 से 18 जनवरी तक रुकेंगी. इस दौरान किसान और अधिकारी वहां खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन आदि के क्षेत्र में हो रहे कार्यों को देखेंगे.
सोमवार को सुबह सात बजे रांची से किसानों का फ्लाइट है. इस कारण मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को किसानों के दल से अपने आवास पर मुलाकात की.
आज इजरायल जाने वाली किसानों में देवघर : शंकरी देवी व कल्पना कुमारी झा. गोड्डा :रीना देवी, सोनामनी देवी, बेला सोरेन, किरण देवी. जामताड़ा : सलोनी हेम्ब्रम, कुमारी ललिता बास्की, करमी देवी. पाकुड़ : तेरेसा टुडू, प्रोमिला हांसदा, रीना हांसदक, ज्योतिका हांसदक, मेनीसेंट तुरी. साहेबगंज : बेला किस्कू, शांति टुडू, निर्मला हांसदक, अमृता कुमारी.
पूर्वी सिंहभूम : पुष्पा सिंकु, शकुंतला समद, शिलवंती कुल गगरई, सोनिया कंडुलना. दुमका : रुबिना सोरेन के अलावा अधिकारियों में बी राजेश्वरी, अंजली यादव, रॉनिटा रामल्हा, नैंसी सहाय व पेरीसिटी भार्गवी शामिल हैं.
चार गुनी करना चाहते हैं किसानों की आय. मुख्यमंत्री श्री दास ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने 2020 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात कही है, हम इसे चार गुनी करना चाहते हैं. इसके लिए कई स्कीम चल रही हैं. सरकार 27 लाख किसानों को स्मार्ट फोन देगी.
खरीफ से पहले राज्य के सभी किसानों के खाते में सरकार पांच-पांच हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से भुगतान कर देगी. पांच हजार तालाब खुदवाये जायेंगे. हरेक आदिवासी और दलित गांव में पेयजल के लिए सरकार 20 लाख रुपये प्रति गांव देगी. इसके लिए 1200 गांव चिह्नित किये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola