ePaper

जमशेदपुर : ट्रेन में चढ़ने में कल्याणी शरण का पैर फिसला, राज्यपाल ने हाथ थाम बचाया

Updated at : 06 Jan 2019 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : ट्रेन में चढ़ने में कल्याणी शरण का पैर   फिसला, राज्यपाल ने हाथ थाम बचाया

जमशेदपुर : बारीपदा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो लिंक (अॉनलाइन) से टाटा-बादामपहाड़ डेमू पैसेंजर ट्रेन के उद्घाटन के एक मिनट के बाद ही टाटानगर स्टेशन पर भीड़ के कारण राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण का ट्रेन में चढ़ने के दौरान सीढ़ी से पैर फिसल गया, लेकिन दरवाजा के समीप खड़ी राज्यपाल द्रौपदी […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : बारीपदा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो लिंक (अॉनलाइन) से टाटा-बादामपहाड़ डेमू पैसेंजर ट्रेन के उद्घाटन के एक मिनट के बाद ही टाटानगर स्टेशन पर भीड़ के कारण राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण का ट्रेन में चढ़ने के दौरान सीढ़ी से पैर फिसल गया, लेकिन दरवाजा के समीप खड़ी राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उनका हाथ पकड़ लिया और सुरक्षित ट्रेन में चढ़ा दिया.
इसको लेकर कल्याणी शरण ने कहा कि उनको तो लगा था कि वो ट्रेन के नीचे आ जाएंगी, लेकिन राज्यपाल ने हाथ बढ़ाकर उनको बचा लिया. कल्याणी शरण ने कहा कि ऐसा करके राज्यपाल ने उन्हें दूसरा जीवन देने का काम किया है. इसके लिए राज्यपाल के अलावा भगवान का लाख-लाख शुक्र है.
पैसेंजर ट्रेन में साथ बैठी, देर तक बात भी की : ट्रेन में सुरक्षित चढ़ने के बाद राज्यपाल श्रीम मुर्मू, सांसद विद्युत वरण महतो व पोटका विधायक मेनका सरकार से घटना के अलावा राज्य में महिला को लेकर किये जा रहे कार्यों अौर नये प्रयासों पर देर तक एक बर्थ पर बैठकर बात भी की.
राज्यपाल अौर सीएम एक ही गाड़ी से पहुंचे टाटानगर स्टेशन : टाटा-बदामपहाड़ डेमू के उद्घाटन के लिए शनिवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू अौर सीएम रघुवर दास एक ही कार में टाटानगर स्टेशन पहुंचे थे. वहीं टाटा स्टेशन के बाहर पोर्टिको में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को जिला पुलिस की अोर से गार्ड अॉफ अॉर्नर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola