ePaper

जमशेदपुर : चौथी के छात्र पर दूसरी की छात्रा से रेप का आरोप

Updated at : 24 Dec 2018 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर :  चौथी के छात्र पर दूसरी की छात्रा से रेप का आरोप

आरोपी बच्चा पकड़ा गया, माता-पिता भी थाना लाये गये 13 दिसंबर का मामला, स्कूल नहीं जा रही थी बच्ची जमशेदपुर : बागबेड़ा के एक स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र (9 वर्ष) पर दूसरी कक्षा (7 वर्ष) की छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. बच्ची की नानी के बयान पर थाने में शिकायत […]

विज्ञापन
  • आरोपी बच्चा पकड़ा गया, माता-पिता भी थाना लाये गये
  • 13 दिसंबर का मामला, स्कूल नहीं जा रही थी बच्ची
जमशेदपुर : बागबेड़ा के एक स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र (9 वर्ष) पर दूसरी कक्षा (7 वर्ष) की छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. बच्ची की नानी के बयान पर थाने में शिकायत दर्ज की गयी है. मामला 13 दिसंबर का बताया जा रहा है. पुलिस आरोपी छात्र व उसके माता-पिता को थाना बुलाकर पूछताछ कर रही है.
बच्ची की नानी के अनुसार, बच्ची के माता-पिता का देहांत हो गया है. वह उन्हीं (नानी) के घर ही रहती है. वह पिछले छह दिनों से स्कूल जाने से मना कर रही थी. स्कूल जाने की बात कहने पर रोने लगती थी. जब उन लोगों ने कारण पूछा तो बच्ची ने पूरा घटनाक्रम बताया. उसने कहा कि 13 दिसंबर को स्कूल में टिफिन खाने के बाद वह बाथरूम गयी थी.
वहां उसे स्कूल के ऊंची कक्षा के एक छात्र ने पकड़ लिया और बाथरूम के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया. इसके बाद से उसे पेट में दर्द भी हो रहा है. बच्ची ने बताया कि आरोपी छात्र ने धमकी भी दी थी कि किसी को बताया तो जान से मार देगा.
भाजपाई पहुंचे थाना : घटना की सूचना मिलने पर घाघीडीह भाजपा मंडल के अध्यक्ष संदीप शर्मा के नेतृत्व में ललन यादव, बिट्टु साह, सीता सिंह, कुंच लता, संटू गुहा, नवजोत सिंह आदि लोगों ने बागबेड़ा थाना प्रभारी से मिलकर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. इसके बाद पुलिस आरोपी छात्र के घर छापामारी करने पहुंची. छात्र नहीं मिला तो माता-पिता को ले आयी. बाद में छात्र को भी पकड़ लिया गया.
स्कूल प्रबंधन पर मामला छिपाने का आरोप
बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के बारे में स्कूल प्रबंधन के लोगों को जानकारी थी. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की. उलटे मामले को दबाने का प्रयास किया. यदि बच्ची ने कुछ नहीं बताया होता तो मामला सामने नहीं आता. परिजनों ने मांग की कि पुलिस स्कूल प्रबंधन से भी कड़ाई से पूछताछ करे.
आरोपी के परिवार पर धमकी देने का आरोप
पीड़ित बच्ची के परिजनों का आरोप है कि जब उन लोगों ने घटना की शिकायत आरोपी छात्र के पिता और भाई से की तो वे उन्हें ही जान से मारने की धमकी देने लगे.
सात वर्ष की बच्ची से नौ साल के बच्चे द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है. आरोपी बच्चे को थाना बुलाकर उससे पूछताछ की जा रही है.
लक्ष्मण प्रसाद, थाना प्रभारी, बागबेड़ा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola