मानगो में घर का ताला तोड़ 70 हजार की चोरी
Updated at : 21 Dec 2018 6:32 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : मानगो कुमरुम बस्ती निवासी विजय शर्मा के घर का ताला ताेड़कर चोरों ने 25 हजार रुपये नकद, कपड़े और बरतन आदि की चोरी कर ली. विजय शर्मा के भाई ने मानगो पुलिस को चोरी की सूचना दी है. घटना बुधवार देर रात की है. विजय शर्मा दो दिन पूर्व ही गांव गये थे. […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : मानगो कुमरुम बस्ती निवासी विजय शर्मा के घर का ताला ताेड़कर चोरों ने 25 हजार रुपये नकद, कपड़े और बरतन आदि की चोरी कर ली. विजय शर्मा के भाई ने मानगो पुलिस को चोरी की सूचना दी है. घटना बुधवार देर रात की है. विजय शर्मा दो दिन पूर्व ही गांव गये थे. गुरुवार को जब उनका भाई घर देखने आया तो दरवाजा भीतर से बंद मिला.
बाउंड्री कूदकर आंगन में गया तो देखा कि मेन गेट का ताला तोड़ कर चोरों ने अलमारी और बक्सा में रखे सभी सामान की चोरी कर ली है. उसने अपने भाई विजय को यह सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की. भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया कि विजय शर्मा की डिमना रोड में प्लाइ की दुकान है. वह दो दिन पूर्व ही परिवार के साथ गांव गये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




