जमशेदपुर : ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को उतार ऑटो किया जब्त, पैदल गये स्टेशन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : जुगसलाई ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को हेलमेट जांच के दौरान टेंपो की भी जांच की. जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने स्टेशन से बिष्टुपुर की ओर जाने-आने वाले ऑटो से कई यात्रियों को उतार दिया और टेंपो जब्त कर ली. इससे आम लोग काफी परेशान रहे. कई लोग टेंपो पर ट्रेन पकड़ने स्टेशन […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : जुगसलाई ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को हेलमेट जांच के दौरान टेंपो की भी जांच की. जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने स्टेशन से बिष्टुपुर की ओर जाने-आने वाले ऑटो से कई यात्रियों को उतार दिया और टेंपो जब्त कर ली. इससे आम लोग काफी परेशान रहे. कई लोग टेंपो पर ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रहे थे. उन्होंने ट्रैफिक पुलिस से काफी अनुरोध किया कि उन्हें विलंब हो जायेगा और ट्रेन छूट जायेगी लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गयी.
टेंपो से उतरकर यात्री पैदल ही स्टेशन की ओर गये. बताया जाता है कि टेंपो से इंश्योरेंस, लाइसेंस और अन्य पेपर की जांच की गयी. इस दौरान कागजात नहीं होने पर टेंपो को थाना में ले जाया गया. टेंपो पर बैठे सवारियों को पुलिस ने उतार दिया.
इसके बाद स्टेशन जाने वाले लोग दूसरी सवार की तलाश में लग गये. कई लोगों ने सड़क की दूसरी ओर जाकर ऑटो लिया और फिर स्टेशन की अोर रवाना हुए. जांच को लेकर अधिकांश ऑटो पीछे से ही मुड़कर वापस लौट जा रहे थे. इस कारण लोगों को वाहन मिलने में काफी परेशानी हुई. जुगसलाई यातायात प्रभारी का पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










