ePaper

एडीजी अनिल पालटा पहुंचे शहर, टीटीएस का किया निरीक्षण, टीटीएस में अफसरों के पेट देख भड़के एडीजी

Updated at : 23 Nov 2018 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
एडीजी अनिल पालटा पहुंचे शहर, टीटीएस का किया निरीक्षण, टीटीएस में अफसरों के पेट देख भड़के एडीजी

जमशेदपुर : झारखंड पुलिस के प्रशिक्षण व आधुनिकीकरण अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अनिल पालटा गुरुवार को शहर पहुंचे और बर्मामाइंस स्थित ट्रैफिक ट्रेनिंग स्कूल का निरीक्षण किया. इस दौरान एडीजी ने टीटीएस के अधिकारियों के पेट निकलने पर फटकार लगायी. एडीजी ने कहा कि अधिकारियों का पेट निकला रहेगा, तो वह जवानों को कैसे गाइड […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : झारखंड पुलिस के प्रशिक्षण व आधुनिकीकरण अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अनिल पालटा गुरुवार को शहर पहुंचे और बर्मामाइंस स्थित ट्रैफिक ट्रेनिंग स्कूल का निरीक्षण किया. इस दौरान एडीजी ने टीटीएस के अधिकारियों के पेट निकलने पर फटकार लगायी. एडीजी ने कहा कि अधिकारियों का पेट निकला रहेगा, तो वह जवानों को कैसे गाइड करेंगे.
उन्होंने पदाधिकारियों को स्थिति में सुधार लाने का निर्देश दिया और टीटीएस के बैरेक, मेस, कैंटीन, क्लास रुम, परिसर की साफ सफाई, शौचालय, ऑफिस तथा प्रशिक्षण मैदान का निरीक्षण किया. बातचीत के दौरान एडीजी टीटीएस की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे. उन्होंने कहा कि कैंटीन, कॉमन रूम और डाइनिंग रुम को अाधुनिक बनाया जायेगा.
उन्होंने कहा कि टीटीएस में आधुनिक कोर्स में साइबर अपराध और कंप्यूटर ट्रेनिंग को शामिल किया गया है. जवानों को परिपूर्ण करने के लिए इस तरह की ट्रेनिंग दी जायेगी. ट्रेनिंग के लिए सेवानिवृत्त डीआइजी स्तर के अधिकारी व इंस्पेक्टरों को सहयोग लिया जा रहा है. एडीजी टीटीएस में काफी देर तक रुके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola