यूजीसी-नेट इस बार पांच दिनों तक दो शिफ्ट में होगी, 18 से 22 दिसंबर तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के तहत होगी परीक्षा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Nov 2018 7:16 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : यूजीसी-नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) इस वर्ष दिसंबर माह में होगी. पांच दिनों तक दो-दो शिफ्ट में चलने वाली इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा किया जा रहा है. अॉन लाइन (कंप्यूटर बेस्ड) मोड परीक्षा 18 से 22 दिसंबर 2018 तक होगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से दिन […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : यूजीसी-नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) इस वर्ष दिसंबर माह में होगी. पांच दिनों तक दो-दो शिफ्ट में चलने वाली इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा किया जा रहा है. अॉन लाइन (कंप्यूटर बेस्ड) मोड परीक्षा 18 से 22 दिसंबर 2018 तक होगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से दिन के एक बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से शाम छह बजे तक होगी.
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने विद्यार्थियों से पहले ही रजिस्ट्रेशन करा लिया है. उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथि, शिफ्ट व सेंटर का जिक्र किया गया है. एडमिट कार्ड नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के वेबसाइट पर 19 नवंबर 2018 से उपलब्ध होंगे. एडमिट कार्ड अलग से उम्मीदवारों को उपलब्ध नहीं कराया जायेगा. उम्मीदवार वेबसाइट से ही इसे डाउनलोड कर सकते हैं.
जिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि मिलती है, तो वे 19 से 25 नवंबर 2018 तक दिन के 10 बजे से शाम पांच बजे तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से संपर्क कर सकते हैं. उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है. पहली शिफ्ट के उम्मीदवारों को सुबह साढ़े आठ बजे तक तथा दूसरी शिफ्ट के उम्मीदवारों को दिन के डेढ़ बजे तक परीक्षा हॉल में प्रवेश कर जाना है. किसी प्रकार की जानकारी के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने टेलीफोन नंबर 8076535482, 7703859909 जारी किया है.
84 विषयों की होगी परीक्षा
नेट में कुल 84 विषयों की परीक्षा होगी, जिसमें देश भर के 874 विवि शामिल होंगे. इसमें लगभग आठ लाख उम्मीदवार शामिल होंगे. कुल 874 विवि में 391 राज्य के विवि, 125 डीम्ड विवि, 47 केंद्रीय विवि व 311 प्राइवेट विवि शामिल हैं. परीक्षा दो पेपर की होगी. प्रथम 50 प्रश्न सौ अंकों के होंगे, जबकि द्वितीय पत्र 100 प्रश्न 200 अंकों के होंगे. प्रश्न वस्तुनिष्ट होंगे.
प्रथम पत्र सुबह साढ़े नौ बजे से दिन के साढ़े 10 बजे तक एक घंटे के लिए होगी, जबकि द्वितीय पत्र दिन के 11 बजे से दिन के एक बजे तक दो घंटे की होगी. इसी प्रकार द्वितीय शिफ्ट में प्रथम पत्र दिन के ढाई बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक व द्वितीय पत्र शाम चार बजे से शाम छह बजे तक होगी.
प्रवेश परीक्षा होगा 11वीं में एडमिशन मानक
जमशेदपुर. शहर के निजी स्कूलों में गुरुवार से फॉर्म मिलना शुरू हो गया है. फॉर्म जारी करने की तिथि के साथ ही अलग-अलग स्कूलों ने एडमिशन के लिए अलग-अलग अर्हता भी तय किये हैं. संत मेरीज इंग्लिश स्कूल में उन बच्चों को ही साइंस में दाखिला मिल सकेगा, जिन्हें साइंस में 80 फीसदी अंक हासिल होंगे.
इसके साथ ही कॉमर्स में दाखिले के लिए न्यूनतम अंक 70 फीसदी तय किये गये हैं. इधर, डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर ने स्पष्ट किया है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा ली गयी प्रवेश परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों का ही दाखिला होगा. मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल व नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल प्रबंधन ने भी तय किया है कि स्कूल में उन्हीं बच्चे का दाखिला लिया जायेगा, जो इंट्रेंस टेस्ट में पास होंगे. हालांकि कुछ स्कूलों ने जैक के मेधावी बच्चों ने लिए अलग से सीटें आरक्षित रखीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




