धातकीडीह में फर्जी दस्तावेज पर जाति प्रमाणपत्र बनाने का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Nov 2018 7:30 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर अंचल से पूर्व में जारी सर्टिफिकेट में छेड़छाड़ कर नया जाति प्रमाण बनाने का प्रयास कर रहे धातकीडीह निवासी मोहम्मद सरफराज अली के खिलाफ बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया है. सरफराज बी ब्लॉक लाइन नंबर 3, रोड नंबर दो में रहता है. जांच में प्रमाण पत्र में गड़बड़ी मिलने पर […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : जमशेदपुर अंचल से पूर्व में जारी सर्टिफिकेट में छेड़छाड़ कर नया जाति प्रमाण बनाने का प्रयास कर रहे धातकीडीह निवासी मोहम्मद सरफराज अली के खिलाफ बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया है.
सरफराज बी ब्लॉक लाइन नंबर 3, रोड नंबर दो में रहता है. जांच में प्रमाण पत्र में गड़बड़ी मिलने पर अंचलाधिकारी ने एसडीओ चंदन कुमार को पूरी जानकारी दी थी. एसडीओ के आदेश पर अंचल की टीम ने धातकीडीह स्थिति निर्धारित पता पर जांच की, लेकिन आवेदक नहीं मिला. इसके बाद सीओ अनुराग कुमार तिवारी के आदेश पर राजस्वकर्मी किशन कुमार राय ने मोहम्मद सरफराज अली के खिलाफ बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज कराया. माे. सरफराज ने टीआरएफ कॉलोनी चूना भट्ठा निवासी चंदन कुमार साहू के नाम से छह मार्च 2018 को जारी जाति प्रमाण पत्र (जेएचसीसी/2018/139563) में छेड़छाड़ कर अॉनलाइन आवेदन जमशेदपुर अंचल में जमा किया था. प्रारंभिक जांच में ही गड़बड़ी पकड़ी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola