जमशेदपुर : दुष्कर्म का आरोपी चाचा गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर 6 निवासी नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर घर से भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी चाचा सागर पात्रो को बिरसानगर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सागर पात्रो परसुडीह के हलुदबनी स्थित तिरिल टोला का रहने वाला है. बिरसानगर थाना भूषण कुमार ने बताया कि […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर 6 निवासी नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर घर से भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी चाचा सागर पात्रो को बिरसानगर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
सागर पात्रो परसुडीह के हलुदबनी स्थित तिरिल टोला का रहने वाला है. बिरसानगर थाना भूषण कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद ही चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया था. युवती की मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान भी पुलिस ने कराया है.
महिला पर जानलेवा हमला : टेल्को के धोबी लाइन मनीफीट निवासी लक्ष्मी देवी को पड़ोस के रहने वाले संजय सिंह, संजय सिंह की पत्नी, सोनी सिंह व अन्य 4-5 लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना 25 अक्तूबर की है. शिकायत के अनुसार लक्ष्मी देवी अपने घर के सामने खड़ी थी, उसी दौरान उसके साथ मारपीट की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










