सावित्रीबाई फूले के नाम पर हो महिला विश्वविद्यालय : मुख्यमंत्री
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को कहा कि जमशेदपुर में बनने वाले महिला विश्वविद्यालय का नाम सावित्रीबाई फुले के नाम हो इसका प्रयास किया जायेगा.आमबगान में कुशवाला रैली सह कुश जयंती समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा : जमशेदपुर में महिला विश्वविद्यालय खोलने की प्रक्रिया जारी है. डीपीआर बनाकर भेजा जा चुका […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को कहा कि जमशेदपुर में बनने वाले महिला विश्वविद्यालय का नाम सावित्रीबाई फुले के नाम हो इसका प्रयास किया जायेगा.आमबगान में कुशवाला रैली सह कुश जयंती समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा : जमशेदपुर में महिला विश्वविद्यालय खोलने की प्रक्रिया जारी है. डीपीआर बनाकर भेजा जा चुका है. स्वीकृति मिलते ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. मेरा प्रयास होगा कि उस महिला विश्वविद्यालय का नाम सावित्रीबाई फूले के नाम पर हो.
मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिली
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा : बारीडीह में मणिपाल मेडिकल काॅलेज टाटा स्टील के सहयोग से खोलने की प्रक्रिया चल रही है. इसकी स्वीकृति मिल गयी है. अभी-अभी स्वास्थ्य मंत्रालय से फोन आया था, जिसमें इसकी जानकारी दी गयी है. इसके लिए दिल्ली से एमसीआइ की टीम निरीक्षण करने आ रही है. देश आजाद होने के बाद राज्य में सिर्फ तीन ही मेडिकल काॅलेज था, लेकिन मोदी सरकार बनने के बाद दो और मेडिकल काॅलेज खोले जा रहे हैं. अब कुल पांच मेडिकल कॉलेज हो जायेंगे, जिसमें 1200 विद्यार्थी मेडिकल की पढ़ाई करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










