दुमका डीएसपी के मकान में चोरी

जमशेदपुर: मानगो थानांतर्गत बैकुंठनगर रोड नंबर-3 में शुक्रवार की रात चोरों ने एक बार फिर बंद घर को निशाना बनाया. दुमका के डीएसपी अनिल श्रीवास्तव के किरायेदार मुकेश कुमार (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) के घर का ताला तोड़ कर चोर नकदी, गहने और कई अन्य समान उड़ा ले गये. मुकेश फिलहाल बच्चों के साथ छुट्टी मनाने (तीन […]
जमशेदपुर: मानगो थानांतर्गत बैकुंठनगर रोड नंबर-3 में शुक्रवार की रात चोरों ने एक बार फिर बंद घर को निशाना बनाया. दुमका के डीएसपी अनिल श्रीवास्तव के किरायेदार मुकेश कुमार (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) के घर का ताला तोड़ कर चोर नकदी, गहने और कई अन्य समान उड़ा ले गये. मुकेश फिलहाल बच्चों के साथ छुट्टी मनाने (तीन जून से) अपने माता-पिता के पास कोडरमा गये हुए हैं.
शुक्रवार को पड़ोसी ने फोन कर उन्हें घर का ताला टूटे होने की जानकारी दी. उसके बाद मुकेश ने जमशेदपुर स्थित अपने रिश्तेदार सूरज को भेज कर पूरी जानकारी ली. सूरज ने मुकेश को घर के दोनों गेट का ताला टूटे होने तथा दोनों कमरे के गोदरेज और अटैची के सामान बिखरे होने की जानकारी दी. उसके बाद सूरज और उसके दोस्तों ने मानगो पुलिस को सूचना दी. मुकेश ने फोन पर बताया कि 50 हजार रुपये नकद, तीन अंगूठी, दो सोने की चेन, कैमरा सहित अन्य समानों (करीब डेढ़ लाख रुपये) की चोरी हुई है.
बैकुंठनगर रोड नंबर तीन में मुकेश कुमार के घर में चोरी हुई है. मुकेश अपने परिवार के साथ कोडरमा गये हैं.जमशेदपुर लौटने के बाद ही पूरी जानकारी थाना को देंगे. वैसे पुलिस छापामारी कर रही है. कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया है. -लक्ष्मण प्रसाद,थाना प्रभारी, मानगो
‘‘ घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार करीब 1.5 लाख रुपये की चोरी हुई है, जिसमें 50 हजार रुपये नकद शामिल है. जमशेदपुर आने के बाद पूरी जानकारी मिलेगी. शनिवार को देर रात तक जमशेदपुर आ जाऊंगा. -मुकेश कुमार, बैकुंठनगर निवासी,मानगो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




