जमशेदपुर में ट्रेन की चपेट में आए तीन मवेशी, आधे घंटे ठप रहा रेल परिचालन

एक्सीडेंट सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
Jamshedpur News: सुंदरनगर रेलवे फाटक के पास बुधवार को दुर्घटना का मामला सामने आया है. इसमें की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत हो गई. इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें.
जमशेदपुर से संजीव की रिपोर्ट
Jamshedpur News: टाटानगर रेल खंड के सुंदरनगर रेलवे फाटक के पास बुधवार को एक मालगाड़ी (खाली कोच वाली ट्रेन) की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत हो गई. इस घटना के बाद कुछ समय के लिए टाटानगर-हल्दीपोखर मार्ग पर रेल परिचालन के साथ-साथ सड़क यातायात भी पूरी तरह ठप रहा. जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार सुबह लगभग 11 बजे की है.
ट्रैक पर मची अफरातफरी, जुटी भीड़
टाटानगर स्टेशन से बादामपहाड़ की ओर जा रही खाली ट्रेन जैसे ही सुंदरनगर फाटक के पास पहुंची, वहां ट्रैक पर मौजूद तीन मवेशी इंजन की चपेट में आ गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों मवेशियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. अचानक हुई इस घटना के बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका. घटना से रेल कर्मचारियों और आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम और रेल कर्मचारी मौके पर पहुंचे. लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद रेल ट्रैक से मवेशियों के शवों को हटाया गया, जिसके बाद ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो सका.
फाटक पर लगा लंबा जाम, राहगीर परेशान
ट्रेन के अचानक रुकने के कारण सुंदरनगर रेलवे फाटक लंबे समय तक बंद रहा. इसके चलते फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. भीषण गर्मी के बीच सड़क पर लंबा जाम लगने से राहगीरों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
पशुपालकों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील
स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में लावारिस मवेशियों का ट्रैक के आसपास घूमना आम बात हो गई है, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है. रेलवे प्रशासन ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को पटरियों के आसपास न छोड़ें. यह न केवल मवेशियों के लिए जानलेवा है, बल्कि इससे किसी बड़ी रेल दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




