अवैध कनेक्शन से जॉन्डिस, जुस्को का पानी शुद्ध

Updated at : 21 Sep 2018 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध कनेक्शन से जॉन्डिस, जुस्को का पानी शुद्ध

जमशेदपुर : धातकीडीह में जॉन्डिस के संक्रमण के बाद दिल्ली से आयी स्वास्थ्य टीम के अलावा जुस्को ने घर-घर से पानी का सैंपल लेकर जांच की थी. 18 सितंबर को आयी रिपोर्ट के मुताबिक जुस्को का पानी वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के मानक के अनुरूप है. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट में धातकीडीह के […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : धातकीडीह में जॉन्डिस के संक्रमण के बाद दिल्ली से आयी स्वास्थ्य टीम के अलावा जुस्को ने घर-घर से पानी का सैंपल लेकर जांच की थी. 18 सितंबर को आयी रिपोर्ट के मुताबिक जुस्को का पानी वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के मानक के अनुरूप है. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट में धातकीडीह के बी ब्लॉक लाइन नंबर 2, 3, 5, 7, 8, ए ब्लॉक, लाइन नंबर 1, बी ब्लॉक समेत आसपास में जलापूर्ति के पानी की क्वालिटी को बेहतर बताया गया है.
वहीं जुस्को ने भी आंतरिक स्तर पर करायी जांच में पानी की क्वालिटी को बेहतर बताया गया है. अब जुस्को की ओर फिर से पूरे क्षेत्र का सर्वेक्षण कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह जॉन्डिस से कैसे बचें?‍ यह बीमारी क्यों फैल रही है? करीब 14 गलियों में स्थित मकानों की जांच की गयी है.
इसमें करीब 122 घरों का सर्वेक्षण एक दिन में किया गया, जहां 30 जॉन्डिस के केस पाये गये है. करीब 88 मकानों का सर्वे दूसरे दिन कराया गया, जिसमें 20 जॉन्डिस के केस पाये गये. इस दौरान पूरे मेन होल से लेकर पानी के कनेक्शन की जांच की गयी और फिर से उनकी सफाई की गयी. इसमें पाया गया कि करीब 88 मकानों में अवैध पानी कनेक्शन है, जिसमें 20 घरों में जॉन्डिस फैल है. जिन गलियों से पानी का कनेक्शन गुजरा है, उस पर अतिक्रमण भी है. मेनहोल में गंदगी भर दिये जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है.
जॉन्डिस पीड़ितों से मिलने हरिजन बस्ती पहुंचे मंत्री
जमशेदपुर. मंत्री सरयू राय ने धातकीडीह में जॉन्डिस के प्रकोप को लेकर क्षेत्र का दौरा कर साफ-सफाई सहित कई समस्याओं का जायजा लिया. मंत्री ने जॉन्डिस से पीड़ित भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्यामा मुखी तथा भाजपा कार्यकर्ता छोटेलाल मुखी के आवास जाकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना तथा बेहतर इलाज का आश्वासन दिया.
इस दौरान उन्होंने धातकीडीह हरिजन बस्ती में विधायक निधि से निर्माण हो रहे शौचालय का भी निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. इस मौके पर स्वास्थ्य सेवा के विधायक प्रतिनिधि संजीव मुखर्जी, सागर मुखी, संजय कुमार सहित बस्ती के कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola