जमशेदपुर : सीएस, वीसी व डीएम बन चार वर्षों में की दो करोड़ की ठगी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : बागबेड़ा के गाढ़ाबासा निवासी रंजन कुमार मिश्रा उर्फ आकाश मिश्रा उर्फ अंकित कुमार मिश्रा उर्फ राकेश ने खुद को सरकार का मुख्य सचिव, विवि का कुलपति व संबंधित विभाग का सचिव बता कर पंजाब, यूपी, बिहार तथा जम्मू कश्मीर के ठेकेदारों से पिछले चार वर्ष में लगभग दो करोड़ राशि ट्रांसफर करायी. अधिकांश […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : बागबेड़ा के गाढ़ाबासा निवासी रंजन कुमार मिश्रा उर्फ आकाश मिश्रा उर्फ अंकित कुमार मिश्रा उर्फ राकेश ने खुद को सरकार का मुख्य सचिव, विवि का कुलपति व संबंधित विभाग का सचिव बता कर पंजाब, यूपी, बिहार तथा जम्मू कश्मीर के ठेकेदारों से पिछले चार वर्ष में लगभग दो करोड़ राशि ट्रांसफर करायी. अधिकांश राशि सीतामढ़ी में रहने वाले राकेश राय के खाते में भिजवायी.
यह जानकारी एसएसपी अनूप बिरथरे ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी. गिरफ्तार रंजन ने बताया कि उसने पांच सितंबर को भोपाल के ठेकेदार ललित पटेल से 10 लाख रुपये और सात सितंबर को सचिव के नाम से धमकाते हुए ठेकेदार आनंद पटेल से 15 लाख रुपये ट्रांसफर कराये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










