जमशेदपुर : एनएच 33 का नाम हड्डी तोड़वा सड़क रख दे सरकार : डॉ अजय

Updated at : 03 Sep 2018 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : एनएच 33 का नाम हड्डी तोड़वा सड़क रख दे सरकार : डॉ अजय

जमशेदपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि चार सालों में जर्जर एनएच-33 सड़क बनवाने में फेल भाजपा सरकार अब इस सड़क का नाम ‘हड्डी तोड़वा’ रख देना चाहिए ताकि इस सड़क पर चलते लोग आसानी से इसे जान सकें. रविवार को सर्किट हाउस स्थित अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि चार सालों में जर्जर एनएच-33 सड़क बनवाने में फेल भाजपा सरकार अब इस सड़क का नाम ‘हड्डी तोड़वा’ रख देना चाहिए ताकि इस सड़क पर चलते लोग आसानी से इसे जान सकें.
रविवार को सर्किट हाउस स्थित अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ अजय ने कहा कि झारखंड में एक के बाद एक घोटाला हुआ है.
कंबल घोटाला में सीएजी की रिपोर्ट में कई ऐसी चीजे सामने आयी हैं जिससे सरकार की बोलती बंद है. कंबल ढुलाई करने वाले ट्रक को एक दिन में तीन किलोमीटर चलने का बिल का भुगतान करने पर सीएजी ने आपत्ति दर्ज की है. एक समय में एक ही ट्रक को दो अलग-अलग दिशा में कंबल ढुलाई का भुगतान किया गया है. इसी तरह ज्ञान उदय योजना के तहत 56 करोड़ का टैब का खरीद का मामला भी है. इस पर सरकार चुप क्यों है.
उपलब्ध जमीन से ज्यादा कर दिया एमओयू : डॉ अजय ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने मोमेंटम झारखंड में उपलब्ध खाली जमीन से ज्यादा का एमओयू कर दिया है. बड़े व्यापारी को जमीन देने के पीछे सरकार ने जनहित का दावा किया था, उक्त व्यापारी ने उक्त जमीन पर पावर प्रोजेक्ट लगाकर बंगाल को बिजली दी.
रेणु परिकर को लेकर राज्य सरकार जवाब दें : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि रेणु परिकर कौन हैं? झारक्रॉफ्ट में उनकी नियुक्ति कैसे हुई. उनकी शैक्षणिक योग्यता क्या है. कौन से कैबिनेट के फैसले से नियुक्ति हुई. भाजपा से रेणु परिकर का क्या संबंध है तथा वर्तमान में रेणु परिकर कहां है. सरकार इसकी जानकारी दे.
जॉन्डिस के लिए कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ेगी : डॉ अजय ने कहा कि धातकीडीह में जॉन्डिस फैलने का कारण दूषित पानी है. पीड़ित लोग चाहें तो वे नि:शुल्क कानूनी मदद करेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष विजय खां, कोल्हान प्रमंडलीय प्रेस प्रवक्ता जम्मी भास्कर के अलावा महिला नेत्री देविका सिंह भी मौजूद थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola