जमशेदपुर : सेल्स टैक्स ने पकड़े बिना इ वे बिल के 15 वाहन

Updated at : 03 Sep 2018 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : सेल्स टैक्स ने पकड़े बिना इ वे बिल के 15 वाहन

जांच के बाद तय किया जायेगा जुर्माना जमशेदपुर : राज्य वाणिज्य कर विभाग ने बिना इ वे बिल लेकर माल का परिवहन करनेवाले 15 से अधिक वाहनाें काे जब्त किया गया है. इ वे बिल काे लेकर वाणिज्य कर विभाग द्वारा अभियान चलाया गया था, जिसके क्रम में उक्त वाहनाें काे पकड़ा गया. सभी वाहनाें […]

विज्ञापन
जांच के बाद तय किया जायेगा जुर्माना
जमशेदपुर : राज्य वाणिज्य कर विभाग ने बिना इ वे बिल लेकर माल का परिवहन करनेवाले 15 से अधिक वाहनाें काे जब्त किया गया है. इ वे बिल काे लेकर वाणिज्य कर विभाग द्वारा अभियान चलाया गया था, जिसके क्रम में उक्त वाहनाें काे पकड़ा गया.
सभी वाहनाें में परिवहन किये जा रहे सामान की अलग-अलग जांच वाणिज्य कर विभाग कैंपस में की जायेगी. इसके बाद ट्रक मालिक के खिलाफ जुर्माना की राशि तय की जायेगी.
वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियाें ने बताया कि बारिश का माैसम हाेने के कारण जांच में कुछ कमी जरूर आयी थी, जिसका फायदा उठाकर ट्रांसपाेर्टर बिना इ वे बिल के माल ले जाने की प्रक्रिया में लग गये. इस मामले की जानकारी मिलने पर विभाग ने जांच अभियान काे तेज गति से चलाया.
इस दाैरान 75 से अधिक वाहनाें की जांच की गयी, जिसमें उक्त वाहनाें काे पकड़ा गया. वाणिज्य अधिकारियाें ने बताया कि 50 हजार रुपये से अधिक कीमत के सामान का परिवहन करने के लिए इ वे बिल का हाेना अनिवार्य है.
ट्रांसपाेर्टर आैर व्यापारियाें काे इस संबंध में पूर्व में ही जागरूक किया जा चुका है. बावजूद इसके अभी भी काफी लाेग दायरे की बात करते हैं.
सिंहभूम चेंबर अॉफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष मानव केडिया ने बताया कि वाणिज्य कर विभाग के सचिव से मिलकर दायरा के साथ-साथ दाे लाख रुपये की छूट प्रदान करने की मांग की गयी है, इस पर अभी तक किसी तरह का फैसला नहीं हुआ है. बिहार समेत कई राज्याें में इ वे बिल पर व्यापारियाें-ट्रांसपाेर्टराें काे सहूलियत प्रदान की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola