बेटी की नौ वर्षीय सहेली से किया दुष्कर्म, फरार
Updated at : 01 Sep 2018 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

आदित्यपुर : गुरुवार को दिन में करीब दो बजे लादेन हेंब्रम (40) ने पड़ोस में रहने वाली अपनी बेटी की नौ वर्षीय सहेली के साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद रात 10.30 बजे आदित्यपुर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी गयी. पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और […]
विज्ञापन
आदित्यपुर : गुरुवार को दिन में करीब दो बजे लादेन हेंब्रम (40) ने पड़ोस में रहने वाली अपनी बेटी की नौ वर्षीय सहेली के साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद रात 10.30 बजे आदित्यपुर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी गयी. पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की, लेकिन वह फरार हो गया.
घटना के संबंध में आदित्यपुर के थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि आरोपी जिस कंपनी का गाड़ी चलाता है, उसे भी छोड़कर फरार हो गया है. पुलिस उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट व अन्य धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. घटना के समय पीड़िता के माता-पिता काम करने गये हुए थे. वह खेलते-खेलते पड़ोस में रहने वाली अपनी सहेली के पास चली गयी. इसके बाद लादेन हेंब्रम ने अपनी बेटी को वहां से मारपीट कर भगा दिया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. बच्ची ने शाम में घर वापस आये अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




