रेलमंत्री को ट्विट किया गया, 45 मिनट में चेन से बंधा किशोर बरामद

Updated at : 27 Aug 2018 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
रेलमंत्री को ट्विट किया गया, 45 मिनट में चेन से बंधा किशोर बरामद

जमशेदपुर : नयी दिल्ली से पुरी जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में मिले गले में चेन से बंधे एक किशोर को आरपीएफ ने टाटानगर स्टेशन पर बरामद कर लिया. यह कार्रवाई रेलमंत्री पीयूष गोयल को किये गये ट्विट के बाद महज 45 मिनट के अंदर हो गयी. किशोर बोल नहीं पा रहा है, जिस कारण यह […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : नयी दिल्ली से पुरी जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में मिले गले में चेन से बंधे एक किशोर को आरपीएफ ने टाटानगर स्टेशन पर बरामद कर लिया. यह कार्रवाई रेलमंत्री पीयूष गोयल को किये गये ट्विट के बाद महज 45 मिनट के अंदर हो गयी. किशोर बोल नहीं पा रहा है, जिस कारण यह पता नहीं चल पाया है कि उसे इस तरह कौन, कहां लेकर जा रहा था.
जानकारी के अनुसार, नयी दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में सफर कर रहे ऋष कुमार ने अपने मित्र आनंद को फोन कर बताया कि ट्रेन के एस 8 में एक किशोर संदिग्ध अवस्था में है.
भुवनेश्वर के रहने वाले ऋष के फोन पर उसके मित्र आनंद ने तत्काल रेलमंत्री पीयूष गोयल को ट्विट कर पूरी घटना से अवगत कराया. रेलमंत्री को ट्विट मिलने के बाद तत्काल टाटानगर आरपीएफ को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आदेश रेल मंत्रालय से दिया गया. इसके बाद टाटानगर पहुंचने पर ट्रेन की तलाशी लेकर किशोर को बरामद कर लिया गया. फिलहाल किशोर को रेलवे चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया है. आरपीएफ पूरे मामले की जांच कर रही है. चाइल्ड लाइन की को-ऑर्डिनेटर अरविंद डे के मुताबिक सिर्फ इतना पता चल सका है कि किशोर बिहार का रहने वाला है.
बरामद किशोर के गले में चेन से लगा था ताला
पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से बरामद किशोर के गले में चेन से ताला लॉक किया हुआ था जिसके कारण किशोर कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है. किशोर को बरामद करने के बाद तलाशी ली गयी लेकिन कोई संदिग्ध नहीं मिला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola