स्वास्थ्य विभाग खोज रहा वायरस जांच के लिए 11 लीटर पानी भेजा पुणे

Updated at : 23 Aug 2018 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग खोज रहा वायरस जांच के लिए 11 लीटर पानी भेजा पुणे

विभाग को कोलकाता से रिपोर्ट आने का इंतजार जमशेदपुर : धातकीडीह व आसपास के क्षेत्र में फैली जॉन्डिस बीमारी के वायरस के बारे में पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 11 लीटर पानी जांच के लिए पुणे भेजा है. एक ओर जहां रांची से आयी रिपोर्ट में जॉन्डिस फैलने का कारण हेपेटाइटिस-इ बताया गया […]

विज्ञापन

विभाग को कोलकाता से रिपोर्ट आने का इंतजार

जमशेदपुर : धातकीडीह व आसपास के क्षेत्र में फैली जॉन्डिस बीमारी के वायरस के बारे में पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 11 लीटर पानी जांच के लिए पुणे भेजा है. एक ओर जहां रांची से आयी रिपोर्ट में जॉन्डिस फैलने का कारण हेपेटाइटिस-इ बताया गया है. वहीं विभाग कोलकाता से रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. पुणे व कोलकाता से रिपोर्ट आने के बाद इस बात का पता चल जायेगा कि किस वायरस से जॉन्डिस फैली है. वहीं दूसरी ओर दिल्ली से शहर पहुंची नेशनल सेंटर फॉर डिजीज प्रोग्राम (एनसीडीसी) की टीम द्वारा इसके कारणों को पता लगाया जा रहा है. टीम में शामिल सदस्यों द्वारा धातकीडीह व उसके आसपास पीने का पानी, पानी की निकासी व शौचालय की क्या सुविधा है, इस पर विशेष फोकस कर जांच की जा रही है. टीम के सदस्यों का कहना है कि इन्हीं कारणों से ज्यादातर हेपेटाइटिस ई फैलती है.
पंपलेट बांट लोगों को किया जायेगा जागरूक
स्वास्थ्य विभाग द्वारा धातकीडीह व आसपास के इलाकों में हेपेटाइटिस ई से बचाव को लेकर पंपलेट बनाकर लोगों के बीच वितरित किया जायेगा. साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जायेगा. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग सभी जगहों पर कैंप लगाकर मरीजों के बीच दवा वितरित करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola