जॉन्डिस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
Updated at : 10 Aug 2018 6:10 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : धातकीडीह सहित आसपास के इलाकों में जाॅन्डिस के संक्रमण को लेकर एहतियात बरतते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को अलर्ट जारी किया है. सिविल सर्जन कार्यालय से जारी अलर्ट में लोगों को ठेला, खोमचे पर बिक रहे दूषित खाद्य पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी गयी है. दुकानदारों से खाद्य सामग्री को […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : धातकीडीह सहित आसपास के इलाकों में जाॅन्डिस के संक्रमण को लेकर एहतियात बरतते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को अलर्ट जारी किया है. सिविल सर्जन कार्यालय से जारी अलर्ट में लोगों को ठेला, खोमचे पर बिक रहे दूषित खाद्य पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी गयी है. दुकानदारों से खाद्य सामग्री को ढककर रखने और लोगों से स्वच्छ जल पीने और सतर्कता बरतने की अपील की गयी है.
जॉन्डिस को लेकर सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद ने गुुरुवार को जुस्को प्रतिनिधियों और सरकारी चिकित्सकों के साथ बैठक की. बैठक में लोगों को जल जनित रोग से बचने के लिए जागरूक करने का निर्णय लिया गया. इसके लिए तीन वाहन शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेंगे.
स्वास्थ्य विभाग व जुस्को की ओर लिये गये पानी की जांच एमजीएम मेडिकल कॉलेज में की जा रही है. विस्तृत जांच के लिए पानी का सैंपल कोलकाता भेजा गया है. अब तक तीन स्थल को संभावित बीमारी के कारणों के रूप में चिह्नित किया गया है.
कदमा व आसपास के पैथोलॉजी सेंटर में भारी भीड़. धातकीडीह इलाके में बीमारी फैलने के कारण लोग दहशत में हैं. हर दिन औसतन कदमा व आसपास के इलाकों में पैथोलॉजी सेंटर पर संभावित मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है. स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता के साथ-साथ प्राइवेट चिकित्सक व नर्सिंग होम भी इसे लेकर सतर्क हैं.
स्वास्थ्य विभाग ने 70 लोगों का लिया ब्लड सैंपल
जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को धातकीडीह के विभिन्न इलाके में जाकर जॉन्डिस की आशंका में 70 लोगों का ब्लड सैंपल लिया. जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ असद के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने धातकीडीह मदरसा, धातकीडीह के दो, तीन और पांच नंबर रोड के ए और बी ब्लॉक के लोगों का ब्लड सैंपल लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




