जमशेदपुर : सीओ ऑफिस का सहायक लिपिक और बिचौलिया 5000 रुपये घूस लेते गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jul 2018 5:03 AM
नीमडीह अंचल कार्यालय में पदस्थापित सहायक लिपिक (डीलिंग असिस्टेंट) रंजन कुमार दूबे और सीओ दफ्तर का बिचौलिया (दलाल) अर्जुन महतो को 5,000 रुपये रिश्वत लेते बुधवार को एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया. इसके बाद दोनों को सोनारी स्थित एसीबी थाना लाकर पूछताछ की गयी. फिर उन्हें जेल भेज दिया […]
नीमडीह अंचल कार्यालय में पदस्थापित सहायक लिपिक (डीलिंग असिस्टेंट) रंजन कुमार दूबे और सीओ दफ्तर का बिचौलिया (दलाल) अर्जुन महतो को 5,000 रुपये रिश्वत लेते बुधवार को एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया.
इसके बाद दोनों को सोनारी स्थित एसीबी थाना लाकर पूछताछ की गयी. फिर उन्हें जेल भेज दिया गया. छापेमारी का नेतृत्व एसीबी के डीएसपी अमर पांडेय ने किया. जानकारी के मुताबिक, नीमडीह निवासी अशोक गोप लुपुंगडीह में अपने ससुर के नाम की चार डिसमिल जमीन का म्यूटेशन कराने के लिए सीओ कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










