मॉल के चेंजिंग रूम में वीडियो बनाने की शिकायत, दो कर्मचारी हिरासत में
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : डिमना रोड स्थित एक मॉल के चेंजिंग रूम में लड़की का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. मामले की जानकारी लड़की ने परिवार के लोगों को दी, जिसके बाद परिवार के लोग उलीडीह पुलिस को लेकर मॉल पहुंचे. पुलिस ने मॉल के मैनेजर और कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : डिमना रोड स्थित एक मॉल के चेंजिंग रूम में लड़की का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. मामले की जानकारी लड़की ने परिवार के लोगों को दी, जिसके बाद परिवार के लोग उलीडीह पुलिस को लेकर मॉल पहुंचे. पुलिस ने मॉल के मैनेजर और कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
जानकारी के अनुसार लड़की मॉल में कपड़ा खरीदने के लिए गयी थी. कपड़ा पसंद करने के बाद वह ट्रायल करने के लिए चेंजिंग रूम में गयी, जहां मॉल के ही एक कर्मचारी मोबाइल का कैमरा ऑन करके वीडियो बना रहा था. इस दौरान लड़की की नजर मोबाइल पर पड़ी, जिसके बाद लड़की ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया और परिवार के लोगों को जानकारी दी.
पुलिस मैनेजर और कर्मचारी से अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है. मामले को लेकर लड़की की ओर से अब तक लिखित शिकायत नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










