जमशेदपुर :प्रेम, शांति व क्षमा का पाठ हमेशा याद रखें : फेलिक्स

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर :जमशेदपुर डायसिस के बिशप स्वामी फेलिक्स टोप्पो ने कहा कि बिशप रहते हुए वे कई देश व राज्यों का दौरा कर चुके हैं, लेकिन जैसा प्रेम व लगाव जमशेदपुर शहर और यहां के लोगों से मिला वैसा कहीं और नहीं मिला. रांची के नये आर्चबिशप बनाये जाने की घोषणा के बाद स्वामी फेलिक्स टोप्पो […]

विज्ञापन

जमशेदपुर :जमशेदपुर डायसिस के बिशप स्वामी फेलिक्स टोप्पो ने कहा कि बिशप रहते हुए वे कई देश व राज्यों का दौरा कर चुके हैं, लेकिन जैसा प्रेम व लगाव जमशेदपुर शहर और यहां के लोगों से मिला वैसा कहीं और नहीं मिला. रांची के नये आर्चबिशप बनाये जाने की घोषणा के बाद स्वामी फेलिक्स टोप्पो सोमवार को गोलमुरी बिशप हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आर्चबिशप का पदभार ग्रहण करने के बाद भी जमशेदपुर के लोगों का प्यार व स्नेह उन्हें हमेशा याद रहेगा.

जमशेदपुर धर्मप्रांत में प्रमुख के रूप में उन्हें सभी समुदाय के नजदीक रहने का मौका मिला. हर किसी ने अपने आयोजनों में उन्हें बुलाया व सम्मान-सत्कार दिया. यह प्रेम व घनिष्ठता व उनके साथ अटूट बंधन कभी नहीं टूटेगा. अपने जीवन काल में जहां कहीं भी रहेंगे शहरवासियों के अच्छे स्वास्थ्य जीवन व उन्नति की कामना करेंगे.

मसीही अपना धार्मिक विश्वास टूटने न दें : स्वामी फेलिक्स टोप्पो ने कहा कि मसीही अपने धार्मिक विश्वास को कभी टूटने नहीं दें. अपने कर्म से कभी पीछे नहीं हटें. उन्हाेंने बताया कि जमशेदपुर धर्मप्रांत के बिशप के रूप में उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी थी.

उसे प्राथमिकता में रख कर पूरा करने का प्रयास किया. आगे भी जो जिम्मेदारी दी जा रही है उसे पूरा करने में कोई कसर नहीं रखेंगे. लंबे समय से मसीही समेत अन्य समाज व समुदाय की सेवा करते रहे हैं. सेवा में ही अपना पूरा जीवन को लगायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola