स्कूलों का समय बदला लेकिन नो-इंट्री का नहीं भारी वाहनों के बीच फंस रहे हैं स्टूडेंट
जमशेदपुर : गर्मी से स्कूली बच्चों को राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने शहर के प्राइवेट स्कूलों के समय सारिणी में बदलाव कर दिया है. लेकिन यह राहत बच्चों पर अौर भारी पड़ रही है. कारण है कि बच्चे जब सुबह 11.30 बजे अपने स्कूल से निकल कर घर जाते हैं, तो उस शहर […]
जमशेदपुर : गर्मी से स्कूली बच्चों को राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने शहर के प्राइवेट स्कूलों के समय सारिणी में बदलाव कर दिया है. लेकिन यह राहत बच्चों पर अौर भारी पड़ रही है. कारण है कि बच्चे जब सुबह 11.30 बजे अपने स्कूल से निकल कर घर जाते हैं, तो उस शहर में सबसे ज्यादा जाम की स्थिति रहती है. क्योंकि सुबह 10.30 बजे नो-इंट्री खुलती है. इस दौरान पूरे शहर में भारी वाहन चलती हैं, जिससे स्कूलों के छुट्टी के वक्त सबसे ज्यादा जाम की समस्या बनी रहती है. स्कूल की समय सारिणी में बदलाव को देखते हुए पूर्व में नो-इंट्री के समय में भी बदलाव होता रहा है, लेकिन इस बार इसमें बदलाव नहीं होने की वजह से इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है. गाड़ियां सड़कों पर रेंग रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










