क्रशर मालिक के कर्मचारी से पांच लाख की डकैती की योजना विफल

Updated:
विज्ञापन

घटना में इस्तेमाल करने के लिए लाये गये हथियार और बाइक पुलिस ने जब्त किया जमशेदपुर : गोलमुरी मस्जिद के पास रहने वाले क्रशर मालिक फिरोज अहमद के कर्मचारी से गोलमुरी से हाता के बीच गोली मारकर पांच लाख रुपये डकैती की योजना को जिला पुलिस ने विफल कर दिया है. अपराधी शुक्रवार (22 जून) […]

विज्ञापन

घटना में इस्तेमाल करने के लिए लाये गये हथियार और बाइक पुलिस ने जब्त किया

जमशेदपुर : गोलमुरी मस्जिद के पास रहने वाले क्रशर मालिक फिरोज अहमद के कर्मचारी से गोलमुरी से हाता के बीच गोली मारकर पांच लाख रुपये डकैती की योजना को जिला पुलिस ने विफल कर दिया है. अपराधी शुक्रवार (22 जून) की सुबह घटना को अंजाम देने वाले थे. इसकी योजना बिष्टुपुर के धतकीडीह रज्जाक कॉलोनी के पीछे मैदान में 21 जून की रात को बनायी जा रही थी. तभी एसपी सिटी के नेतृत्व में गठित पुलिस ने टीम ने घेराबंदी कर आजादनगर रोड नंबर 11 के शातिर अपराधी मुट्ठी राजू उर्फ मो इमरान, जुगसलाई ईदगाह मैदान के आजाद अली, राजनगर छोटाकादल के मंगल कारवा और आदित्यपुर राममढ़िया बस्ती के नवीन नायक को गिरफ्तार कर लिया. जबकि इसी गिरोह के मो शादाब, काना फिरोज और दो अन्य फरार हो गये.
पुलिस ने छानबीन में आजाद अली और मो इमरान के पास से एक-एक देसी पिस्तौल, तीन जिंदा गोली, चार मोबाइल और एक बिना नंबर की बाइक जब्त की है. इसकी जानकारी एसपी सिटी प्रभात कुमार ने एसएसपी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को दी. इस संबंध में बिष्टुपुर थाना में इंस्पेक्टर श्रीनिवास के बयान पर सभी के खिलाफ डकैती की योजना बनाने और आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सभी आरोपियों को शनिवार को जेल भेजेगी.
फिरोज की पहचान के लिए धतकीडीह मैदान में जमा हुए थे. एसपी ने बताया कि फिरोज अहमद उर्फ फिरोज खान धतकीडीह में अक्सर बैठते हैं. डकैती की योजना बनाने के साथ-साथ फिरोज की पहचान कराने के लिए सभी अपराधी धतकीडीह में जमा हुए थे. योजना बनाने के बाद रात में मंगल कारवा, मुठी राजू और आजाद अली को फिरोज की पहचान कराने जाने वाले थे, तभी पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया और चारों को पकड़ लिया.
नवीन ने बाइक और मुठी राजू और आजाद ने हथियार का किया था इंतजाम. पुलिस के अनुसार डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए प्लान बनाया गया था, जिसके तहत जैसे ही फिरोज के घर से कर्मचारी पैमेंट का पैसा लेकर निकलेगा. तीन बाइक से आठ अपराधी उसका पीछा करेंगे. गोलमुरी से हाता रोड में जहां मौका मिलेगा, कर्मचारी को गोली मारकर रुपये का बैग लेकर भाग जायेंगे.
शुक्रवार को लेबर पेमेंट के रुपये लेकर जाने वाले था कर्मचारी
एसपी ने बताया कि फिरोज अहमद का हाता में क्रशर है. प्रत्येक शुक्रवार को वहां मजदूरों को पेमेंट होता है. क्रशर प्लांट से एक कर्मचारी शुक्रवार को गोलमुरी आता है और पांच लाख रुपये ले जाकर मजदूरों को बांट देता है. कर्मचारी द्वारा रुपये लेकर जाने की सूचना राजनगर के मंगल करवा को थी. मंगल ने इसकी जानकारी आदित्यपुर के नवीन नायक को दी. नवीन ने मो इमरान उर्फ मुठी राजू, आजाद अली, काना फिरोज, मो शादाब व अन्य से संपर्क किया और डकैती की योजना बना रहे थे.
साकची में जर्दा व्यापारी को गोली मारने का खुलेगा राज
साकची शीतला मंदिर चौक के पास जर्दा व्यापारी की गोली मारकर साढ़े सात लाख रुपये लूट मामले का भी इन अपराधियों के पकड़े जाने से खुलासा हो सकता है. पुलिस ने मुठी राजू और आजाद अली से जर्दा व्यापारी की हत्या व लूट के बारे में पूछताछ की, दोनों ने पुलिस को अहम सुराग दिये हैं, हालांकि पुलिस इस संबंध में कुछ नहीं बता रही है. मुठी राजू का पुराना अापराधिक इतिहास है. कपाली में एनुल को गोली मारने के आरोप में राजू की तलाश थी. इसके अलावा वर्ष 2007 में मुठी राजू ने कपाली के अपराधी कालो की हत्या की थी. हत्या में राजू के साथ छोटू बच्चा, बल्लू, लाल बाबू (पुरुलिया निवासी) शामिल थे. इसके अलावा जवाहरनगर रोड नंबर 15 में टवेरा लूटकांड में मुठी राजू शामिल था. बाद में टवेरा को कोलकाता में बेच दिया गया था. इसके अलावा पिछले वर्ष सरायकेला में डकैती करने के बाद मुठी राजू अपने साथियों के साथ फरार हो गया था. इनोवा का सरायकेला पुलिस ने जब्त किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola