चोरी का हाइवा ले जाने को लेकर हत्या
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर/चांडिल : चांडिल डैम के नीचे 16 जून को मिले 45 वर्षीय व्यक्ति की लाश की बुधवार को शिनाख्त हो गयी. उसकी पहचान झारसुगुड़ा के रणविजय कुमार सिंह के रूप में की गयी.रणविजय मूल रूप से वैशाली का रहने वाला था. वर्तमान में झारसुगड़ा में परिवार के साथ रह रहा था. पूर्व में वह गाड़ी […]
विज्ञापन
जमशेदपुर/चांडिल : चांडिल डैम के नीचे 16 जून को मिले 45 वर्षीय व्यक्ति की लाश की बुधवार को शिनाख्त हो गयी. उसकी पहचान झारसुगुड़ा के रणविजय कुमार सिंह के रूप में की गयी.रणविजय मूल रूप से वैशाली का रहने वाला था. वर्तमान में झारसुगड़ा में परिवार के साथ रह रहा था. पूर्व में वह गाड़ी चलाता था. लेकिन हाल के दिनों में वह फर्नीचर की दुकान चला रहा था.
राउरकेला के मो. सरफराज व मो. साहेब ने उसे जमशेदपुर बुलाया था. रणविजय को गाड़ी देने के नाम पर दोनों ने उससे छह लाख रुपये लिये थे. मगर न गाड़ी दे रहा था नाही पैसा लौटा रहा था. दोनों ने छह लाख रुपये देने का झांसा देकर उसे जमशेदपुर आने को कहा. पैसे मिलने की आस में रणविजय जमशेदपुर पहुंचा, तो दोनों चोरी का हाइवा चलाकर मुंबई ले जाने के लिए उस पर दबाव बनाने लगे. इससे इनकार करने पर एनएच-33 स्थित किसी गैरेज में ले जाकर दोनों ने उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को चांडिल डैम के नीचे फेंक दिया. रणविजय के भाई के बयान पर चांडिल थाना पुलिस ने मो. सरफराज व मो. साहेब पर हत्या का मामला दर्ज किया है. दोनों की गिरफ्तारी के लिए चांडिल थाना पुलिस राउरकेला रवाना हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










