हुड़दंग करने से रोका, तो हाथापाई

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना अंतर्गत कुआं मैदान के पास बीच सड़क पर हुड़दंग करने वाले बाइकर्स को मना करने गये थानेदार व उनके दो जवानों से सभी उलझ पड़े. हाथापायी की और अपशब्द कहा. बाद में हुड़दंग मचाने वालों को थानेदार ने पुलिसिया अंदाज में शांत कराया. इस दौरान चार युवक फरार हो गये, जबकि […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : बिरसानगर थाना अंतर्गत कुआं मैदान के पास बीच सड़क पर हुड़दंग करने वाले बाइकर्स को मना करने गये थानेदार व उनके दो जवानों से सभी उलझ पड़े. हाथापायी की और अपशब्द कहा. बाद में हुड़दंग मचाने वालों को थानेदार ने पुलिसिया अंदाज में शांत कराया. इस दौरान चार युवक फरार हो गये, जबकि तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया.
तीनों का पुलिस ने बीती रात मेडिकल चेकअप कराया. इस संबंध में बिरसानगर थाना में थानेदार भूषण कुमार के बयान पर बर्मामाइंस इस्टप्लांट बस्ती निवासी नवीन कुमार सिंह, न्यू उलीडीह मानगो निवासी गंगाधर मुंडा और पप्पू शेख समेत हल्दीपोखर और जेम्को में रहने वाले चार अन्य युवकों के खिलाफ पुलिस से हाथापायी करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने गिरफ्तार तीनों को जेल भेज दिया है.
रास्ते में रेसिंग के दौरान आपस में हुड़दंग मचाने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
जानकारी के मुताबिक बीती रात पांच बाइक पर सवार सात-आठ युवक पार्टी से वापस अपने घर लौट रहे थे. बिरसानगर जोन नंबर तीन में कुआं मैदान के पास सड़क के बीच में बाइकर्स रेसिंग कर रहे थे. इस दौरान युवकों के बीच आपसी विवाद भी हुआ और युवक हुड़दंग करने लगे. सूचना पाकर थाना प्रभारी भूषण कुमार अपने साथ दो जवानों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे.
पुलिस ने सभी युवकों को समझाने का प्रयास किया. पुलिस बल कम होने की वजह से सभी युवक अपना संबंध राजनीतिक पार्टी से जुड़ा होने की बात कहते हुए अपशब्द व हाथापाई करने लगे. बाद में पुलिस ने डंडे बरसानी शुरू की, जिसके बाद चार साथी भाग निकले और तीन युवक पकड़े गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola