टूरिस्ट परमिट पर नियमित चलने वाली बसों का परमिट होगा रद्द

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : ड्यूटी के लिए निकले यातायात पुलिस के सिपाही अशोक मार्डी को तबीयत बिगड़ने पर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. घटना शुक्रवार दोपहर की है. सिपाही अशोक मार्डी की पत्नी सरिता मार्डी ने साकची थाना में अास्वभाविक मौत का आवेदन दिया है. अशोक मार्डी के […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : ड्यूटी के लिए निकले यातायात पुलिस के सिपाही अशोक मार्डी को तबीयत बिगड़ने पर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. घटना शुक्रवार दोपहर की है. सिपाही अशोक मार्डी की पत्नी सरिता मार्डी ने साकची थाना में अास्वभाविक मौत का आवेदन दिया है.
अशोक मार्डी के निधन के बाद शव सहयोगी गोलमुरी पुलिस लाइन लेकर आये, यहां सिटी एसपी प्रभात कुमार की मौजूदगी में जवानों ने अंतिम सलामी दी. इस मौके पर पुलिस अधिकारी व जवानों ने जवान को श्रद्धा सुमन भी अर्पित किया. मौके पर सिटी एसपी प्रभात कुमार के साथ डीएसपी यातायात विवेकानंद ठाकुर, मेजर राजीव कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. अशोक मार्डी की पत्नी सरिता मार्डी ने बताया कि पुलिस नंबर 854 अशोक मार्डी वर्ष 2010 में झारखंड पुलिस में बहाल हुए थे. वर्तमान में वह साकची थाना में पदस्थापित थे. शुक्रवार को ड्यूटी के लिए घर से निकलने के कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिली. सूचना के बाद जब वह एमजीएम अस्पताल पहुंची तब तक इलाज के दौरान उनकी मौत हो चुकी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola