मानगो की चार बच्चियां लापता, अपहरण की आशंका

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : मानगो थानांतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 10 की रहने वाली चार बच्चियां रविवार शाम को अचानक गायब हो गयीं. सभी अपने घर के बाहर खेल रही थीं. काफी देर तक वे घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. देर रात तक पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गयी. गायब […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : मानगो थानांतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 10 की रहने वाली चार बच्चियां रविवार शाम को अचानक गायब हो गयीं. सभी अपने घर के बाहर खेल रही थीं. काफी देर तक वे घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. देर रात तक पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गयी. गायब होने वाली बच्चियों में मुस्कान परवीन (16), गुलफ्सा परवीन (13), निगार हुसैन (10) व मनतसा परवीन (10) शामिल हैं. ये सभी आपस में पड़ोसी हैं. सभी के परिजनों ने मानगो थाना में लापता होने के संबंध में सनहा दर्ज कराया है. परिजनों ने अपहरण की भी आशंका जतायी है.
घटना के संबंध में निगार हुसैन की मां निशा परवीन ने बताया कि पर्व के मौके पर सभी बच्चियां घर के बाहर ही काफी देर से खेल रही थीं. इसी बीच जब वह निगार को बुलाने के लिए गयी तो वह नहीं मिली. उसके बाद निशा ने आस-पास की बच्चियों के घर पर जाकर उसे खोजा तो पता चला कि अन्य तीन बच्चियां भी शाम करीब चार बजे से गायब हैं. उसके बाद चारों बच्चियों के परिजनों ने खोजबीन शुरू की. एक मुहल्ले से चार बच्चियों के लापता होने की सूचना मिलने पर इलाके के युवकों ने खोजबीन की. कुछ परिजनों ने आस-पास के रिश्तेदारों के यहां जाकर बच्चियों का पता लगाया. लेकिन कुछ पता नहीं चला. थक-हारकर रात करीब 12 बजे चारों बच्चियों के परिजनों ने मानगो थाने में लापता की सूचना दर्ज करायी.
आइलेक्स और स्टेशन पर भी खोजा
बच्चियों के परिजनों ने बताया कि बस्ती के ही कई युवकों को फोटो देकर आइलेक्स थियेटर और टाटानगर स्टेशन पर भी खोजबीन करवायी गयी. मुस्कान के पिता तनवीर आलम ने बताया कि मुस्कान कब घर से खेलने के लिए गयी और कब गायब हो गयी उसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है. वह घर में किसी प्रकार का सूचना पत्र भी नहीं छोड़ा है. बच्चियों घर से कोई सामान लेकर भी नहीं गयी हैं. रुपये-गहने सही-सलामत हैं.
ईद की खुिशयां गम में बदलीं
तनवीर ने बताया कि मुस्कान जवाहर नगर के इंग्लिश मॉडल स्कूल की कक्षा नौवीं की छात्रा है. निशा परवीन ने बताया कि उनकी बेटी निगार हुसैन केरला पब्लिक स्कूल में कक्षा पांचवीं की छात्रा है. मनतसा परवीन मानगो गांधी मैदान स्थित क्रिश्चियन इंग्लिश स्कूल और गुलफ्सां परवीन अबुल कलाम उर्दू स्कूल में कक्षा पांचवीं की छात्रा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola