साेनारी गुरुद्वारा में लाठी-डंडा लेकर पहुंचे तारा सिंह के समर्थक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : साेनारी गुरुद्वारा में रविवार की शाम छह बजे स्क्रूटनी के पूर्व प्रधान पद के दावेदार तारा सिंह समेत दर्जनाें लाेग लाठी-डंडा लेकर परिसर के पास पहुंच गये. लोगों ने गुरुद्वारा कमेटी के 83 वर्षीय बुजुर्ग प्रभारी महेंद्र सिंह पर हमला करने का प्रयास किया. उन्होंने भागकर खुद को सुरक्षित कमरे में बंद कर […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : साेनारी गुरुद्वारा में रविवार की शाम छह बजे स्क्रूटनी के पूर्व प्रधान पद के दावेदार तारा सिंह समेत दर्जनाें लाेग लाठी-डंडा लेकर परिसर के पास पहुंच गये. लोगों ने गुरुद्वारा कमेटी के 83 वर्षीय बुजुर्ग प्रभारी महेंद्र सिंह पर हमला करने का प्रयास किया. उन्होंने भागकर खुद को सुरक्षित कमरे में बंद कर लिया. इसके बाद तारा सिंह आैर साथ आये लाेग कुर्सियां उठाकर ले गये. इसे लेकर आधे घंटे तक साेनारी गुरुद्वारा में हंगामा चलता रहा.
सूचना मिलते ही गुरुदयाल सिंह, राजेंद्र सिंह, बलबीर सिंह आैर उनके समर्थक वहां पहुंचे, तब तक तारा सिंह व समर्थक वहां से जा चुके थे. सोनारी गुरुद्वारा के सीसीटीवी में हाथ में लाठी-डंडा लेकर आये लोगों की तस्वीर कैद है. हालांकि इस विवाद के कारण रविवार को प्रस्तावित स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी. गुरदयाल सिंह ने कहा कि साेमवार काे मामले की लिखित शिकायत साेनारी थाना प्रभारी आैर एसएसपी से की जायेगी. गुरदयाल सिंह ने बताया कि शनिवार काे स्क्रूटनी हाेनी थी, लेकिन सीजीपीसी के प्रधान ने उसे जबरन राेक दिया था.
रविवार काे गुरु अर्जुन देवजी के शहीदी पर्व के दाैरान माैजूद संगत की उपस्थिति में सार्वजनिक रूप से रविवार की शाम काे स्क्रूटनी किये जाने की घाेषणा की गयी थी. स्क्रूटनी का समय 6-9 बजे तक तय किया गया था. स्क्रूटनी से पहले ही तारा सिंह, हरजीत सिंह, दलजीत सिंह, बंटी सिंह, बंगू, रविंदर सिंह रवि, भूपिंदर सिंह, हरभजन सिंह अमरजीत सिंह चावला, बाैबी, हरजीत सिंह बिरदी समेत अन्य लोग लाठियां-डंडे लेकर हंगामा करने की नीयत से पहुंचे. तारा सिंह समर्थकाें के जाने के बाद वहां पड़ी कुर्सियाें काे कमेटी के लाेगाें ने बाहर से बरामद किया, जिन्हें सुरक्षित कार्यालय में लाकर रखा.
विवाद की स्थिति में सीजीपीसी करेगी फैसला : मुखे सीजीपीसी के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे ने कहा कि साेनारी गुरुद्वारा के संविधान में इस बात का साफ उल्लेख है कि चुनाव विवाद की स्थिति में सीजीपीसी काे मामला साैंपा जायेगा, जाे इस पर अपना अंतिम फैसला लेगी. साेनारी गुरुद्वारा कमेटी ने चुनावी प्रक्रिया काे पूरा करने के लिए 13 जून 2018 काे दाे पर्यवेक्षक की मांग की थी. इस आलाेक में सीजीपीसी ने पर्यवेक्षक भेजे थे. वहां कई तरह के आराेप लगाये गये, जिसकी रिपाेर्ट मिलने के बाद उन्हाेंने विवादाें का निपटारा कराने तक चुनाव में राेक लगायी है.
आराेप बेबुनियाद, विवाद चाहती है कमेटी : तारा सिंह
साेनारी गुरुद्वारा कमेटी में प्रधान पद के उम्मीदवार तारा सिंह ने गुरदयाल सिंह द्वारा लगाये गये आराेपाें काे मनगढ़ंत बताया है. उन्हाेंने कहा कि गुुरु के घर में चुनावी प्रक्रिया काे पूरा करने के दाैरान विवाद क्याें करेंगे. कहीं-कहीं की तस्वीराें काे एडिट कर वह लाेगाें काे बांट कर चुनावी माहाैल खराब करने की फिराक में हैं. वह लाेग स्क्रूटनी का समय निर्धारित हाेने के कारण गुरुद्वारा परिसर गये थे, लेकिन उनसे किसी ने काेई बात नहीं की. वे तय समय तक बैठे रहे, किसी ने उन्हें प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बनाया, जिसके बाद वह समर्थकाें के साथ वहां से लाैट आये.
साेनारी गुरुद्वारा चुनाव पर अस्थायी राेक : संयाेजक
सीजीपीसी चुनाव संयाेजक दलजीत सिंह दल्ली ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उनके द्वारा बनायी गयी तीन सदस्यीय कमेटी ने साेनारी गुरुद्वारा कमेटी की वाेटर लिस्ट की रिपाेर्ट उन्हें अाैर सीजीपीसी के प्रधान काे साैंपी है. इस मामले में अभी पूर्ण जांच हाेनी बाकी है इसलिए सीजीपीसी के प्रधान ने साेनारी गुरुद्वारा के चुनाव पर अस्थायी राेक लगायी है, उससे वह भी सहमत हैं और यह सही है. जांच के उपरांत ही निष्पक्ष-पारदर्शी तरीके से चुनाव कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










