झारखंड की शान हैं बागुन सुंबरुई, प्रार्थना करेंगे : शिबू साेरेन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
2019 फतह को तैयार भाजपा : समीर जमशेदपुर : लाेकसभा आैर विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा युद्धस्तर पर तैयारियों में जुट गयी है. सांगठनिक कार्यक्रमों के निमित शनिवार को राज्यसभा सांसद एवं पार्टी के कोल्हान प्रमंडल के प्रभारी समीर उरांव ने जमशेदपुर महानगर कार्यालय में जिला भाजपा के पदाधिकारियों और पूर्व जिलाध्यक्षों संग बैठक कर […]
विज्ञापन
2019 फतह को तैयार भाजपा : समीर
जमशेदपुर : लाेकसभा आैर विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा युद्धस्तर पर तैयारियों में जुट गयी है. सांगठनिक कार्यक्रमों के निमित शनिवार को राज्यसभा सांसद एवं पार्टी के कोल्हान प्रमंडल के प्रभारी समीर उरांव ने जमशेदपुर महानगर कार्यालय में जिला भाजपा के पदाधिकारियों और पूर्व जिलाध्यक्षों संग बैठक कर रणनीति तय की. इस दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी और आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में दिशा-निर्देश दिये गये. सांसद समीर उरांव ने विधानसभा स्तरीय संयोजक मंडली का गठन करने की बात बैठक में कही.
प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार उक्त कमेटी का गठन जल्द किया जाना है, ताकि आगामी कार्यक्रमों में संयोजकों की भूमिका तय हो. उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन और बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे. इसके अलावा संपर्क फॉर समर्थन कार्यक्रम में गति लाने का निर्देश देते हुए कहा कि इसे मंडल स्तर पर आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि कोई वर्ग अछूता न रहे. उन्हाेंने कहा कि संपर्क अभियान के तहत खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, सेवानिवृत्त न्यायाधीश, उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवी, डॉक्टर, शिक्षक समेत चेंबर के प्रतिनिधियों के अलावा लोकहित में उल्लेखनीय कार्य और योगदान देने वाले लोगों से मिलकर भाजपा एवं मोदी सरकार की नीतियों से अवगत कराते हुए फीडबैक लेने की आवश्यकता है.
बैठक की जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने तथा संचालन महामंत्री अनिल मोदी ने किया. बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, विनोद सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, नंदजी प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति मिथलेश सिंह यादव, जिला पदाधिकारी में भूपेंद्र सिंह, बारी मुर्मू, संदीप मिश्रा, अनिल मोदी,चंद्रशेखर गुप्ता, राकेश कुमार सिंह, सुनील बारी, बिमल जालान, विक्रम चंद्राकर, अमरजीत सिंह राजा, नीरू सिंह, बिमल बैठा, काजू सांडिल्य, मोचीराम बाउरी समेत अन्य पदाधिकारी माैजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










