हावड़ा हटिया ट्रेन के पार्सल बोगी से उतरा सामान पटरी पर गिरने का मामला, रेलवे ने लीजधारी पर किया पांच हजार जुर्माना
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : हावड़ा हटिया ट्रेन के लीजधारी त्रिदेव कंपनी पर रेलवे ने पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया है. रविवार की रात हावड़ा हटिया ट्रेन से पार्सल सामान उतारा गया था. वहीं यह समान लाइन नंबर तीन पर गिर गया था. इसके कारण दो घंटे ट्रेन परिचालन बाधित रहा. हावड़ा हटिया के पार्सल बोगी से सामान […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : हावड़ा हटिया ट्रेन के लीजधारी त्रिदेव कंपनी पर रेलवे ने पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया है. रविवार की रात हावड़ा हटिया ट्रेन से पार्सल सामान उतारा गया था. वहीं यह समान लाइन नंबर तीन पर गिर गया था. इसके कारण दो घंटे ट्रेन परिचालन बाधित रहा. हावड़ा हटिया के पार्सल बोगी से सामान उतारने के बाद ट्रेन के लीजधारी के कर्मचारियों ने प्लेटफॉर्म पर ही सामान को उतार कर छोड़ दिया था.
ट्रेन के चलते ही पार्सल का सामान ट्रेन में फंस कर ट्रैक पर गिर गया. ट्रेन के गुजर जाने से पूरा पार्सल का कपड़ा रेल ट्रैक में फंस गया. यह महज संयोग था कि कोई हादसा नहीं हुआ. घटना के बाद टाटानगर आरपीएफ ने रेल परिचालन बाधित करने के आरोप में पार्सल लीजधारी के दो कर्मचारी अशीष अली और अकबर अली को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
तीन ट्रेनों में लगेगा अतिरिक्त कोच. टाटानगर यशवंतपुर एक्सप्रेस में गुरुवार सात जून को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगा. वहीं टाटानगर होकर चलने वाली हावड़ा शिरडी में सात जून और हावड़ा मुंबई साप्ताहिक सुपर फास्ट में आठ जून को थर्ड एसी का एक- एक अतिरिक्त कोच लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










