निर्धारित समय से पांच मिनट से पहले प्लेटफॉर्म पर नहीं आयेगी कोई ट्रेन
जमशेदपुर : राजधानी, दुरंतों, पुरुषोत्तम और गीतांजलि एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें अब अपने निर्धारित समय से पांच मिनट पहले टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर नहीं आयेगी. टाटानगर स्टेशन में कई बार राजधानी, दुरंतों, पुरुषोत्तम और गीतांजलि एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दस- बीस मिनट पहले ही प्लेटफॉर्म पर आज जाया करती थी. अब […]
जमशेदपुर : राजधानी, दुरंतों, पुरुषोत्तम और गीतांजलि एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें अब अपने निर्धारित समय से पांच मिनट पहले टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर नहीं आयेगी. टाटानगर स्टेशन में कई बार राजधानी, दुरंतों, पुरुषोत्तम और गीतांजलि एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दस- बीस मिनट पहले ही प्लेटफॉर्म पर आज जाया करती थी. अब इन ट्रेनों को रास्ते में ही अपना निर्धारित समय पूरा करना होगा. इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी किया है. आदेश के तहत समय से पूर्व कोई भी ट्रेन किसी भी स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पांच मिनट पहले नहीं आयेगी. बोर्ड का आदेश दक्षिण पूर्व जोन से चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय आ गया है. बोर्ड के निर्णय से प्लेटफॉर्म के रख-रखाव में रेल कर्मियों को सुविधा मिलेगी. अक्सर ज्यादा देर ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर खड़ा रहने पर यात्री प्लेटफॉर्म पर ही शौचालय का इस्तेमाल करते है. जिससे अब मुक्ति मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










