केबल स्टार बना चैंपियन

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : केबल स्टार की टीम ने गोलमुरी केबल टाउन मैदान में आयोजित केबल प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है. रविवार को खेले गये फाइनल मैच में केबल स्टार की टीम ने केबल इंडियंस को छह विकेट से हराया. केबल इंडियंस की टीम ने 19.4 ओवर में दस विकेट पर 95 रन बनाये. वसीम […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : केबल स्टार की टीम ने गोलमुरी केबल टाउन मैदान में आयोजित केबल प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है. रविवार को खेले गये फाइनल मैच में केबल स्टार की टीम ने केबल इंडियंस को छह विकेट से हराया. केबल इंडियंस की टीम ने 19.4 ओवर में दस विकेट पर 95 रन बनाये. वसीम खान ने सर्वाधिक 21 रन, विक्की कुमार ने 15 रन, हंसराज ने 11 व विजय ने 10 रन की पारी खेली.
केबल स्टार के डी अभिषेक ने 19 रन देकर चार विकेट, अभिषेक तंतुबाई ने दो व आयुष सिंह ने एक विकेट लिये. जवाब में केबल स्टार की टीम ने 12.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. अभिषेक तंतुबाई ने 36 रन, रवि साव ने नाबाद 12 रन व शुभम पांडे ने 12 रन की पारी खेली. इंडियंस की ओर से रोशन, हंसराज, हर्ष व अजय चौधरी ने एक-एक विकेट चटकाये. अभिषेक तंतुबाई को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. वहीं कुमार सुवर्ण मैन ऑफ द सीरीज बने. सर्वश्रेष्ठ बैट्समैन का खिताब तरणदीप सिंह को व सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब अभिषेक कुमार को दिया गया. प्रभात कुमार इमर्जिंग प्लेयर बने. मैच के दौरान अंपायर की भूमिका वासुदेव चक्रवर्ती व अायुष ओझा ने निभाई.
वहीं अरनव ने स्कोरर की भूमिका निभायी. विजेताओं को कोच काजल दास ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola