उलीडीह : एटीएम घर पर, पीएनबी के खाते से " 50 हजार की निकासी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : उलीडीह डिमना रोड संजय पथ शांतिनगर निवासी अजय शर्मा के खाते से 50 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी. इस संबध में अजय शर्मा ने उलीडीह पुलिस को लिखित शिकायत की है. अजय शर्मा पेशे से चालक हैं और उन्होंने अपनी जमीन की बाउंड्रीवाल बनवाने के लिए रुपये जमा किये थे, जिसे […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : उलीडीह डिमना रोड संजय पथ शांतिनगर निवासी अजय शर्मा के खाते से 50 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी. इस संबध में अजय शर्मा ने उलीडीह पुलिस को लिखित शिकायत की है. अजय शर्मा पेशे से चालक हैं और उन्होंने अपनी जमीन की बाउंड्रीवाल बनवाने के लिए रुपये जमा किये थे, जिसे साइबर अपराधियों ने खाता हैक कर दिल्ली और नोएडा में मार्केटिंग कर ली. अजय शर्मा न्याय की मांग के लिए शनिवार को दिन में एसएसपी कार्यालय पहुंचे. एसएसपी से मिलकर घटना की जानकारी दी.
अजय ने बताया कि उनका डिमना रोड शंकोसाई स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है. उनके खाते से 29 मई और 30 मई के बीच 50 हजार की निकासी कर ली गयी. अजय का एटीएम कार्ड और पासबुक दोनों घर पर है. उन्हें किसी भी तरह का कॉल नहीं आया और न ही उन्होंने किसी को अपना आधार कार्ड या पिन कोड बताया. उन्होंने बताया कि 29 मई की रात में वह सो गये. दूसरे दिन सुबह नींद खुली, तो मोबाइल पर रुपये निकासी का मैसेज मिला. उन्होंने बैंक जाकर मैनेजर को जानकारी दी और खाता अपडेट कराया. उन्हें जानकारी हुई कि 29 की रात 11.45, 11.46 और 11.48 में एटीएम के जरिये मार्केटिंग हुई है. इसके बाद रात 12 बजे के बाद तीन बार में दोबारा मार्केटिंग की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










