जमशेदपुर : भूषण स्टील के अधिग्रहण को लेकर टाटा स्टील के समक्ष ये चुनौतियां
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भूषण स्टील को खरीदने और टेकओवर करने के मार्ग में टाटा स्टील के समक्ष चुनौतियां कम नहीं हुई है. राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (बीपीएसएल) के कर्जदाताओं से ब्रिटेन की कंपनी लिबर्टी हाउस की बोली पर विचार करने को कहा है. अगर ऐसा होता है तो लिबर्टी हाउस […]
विज्ञापन
भूषण स्टील को खरीदने और टेकओवर करने के मार्ग में टाटा स्टील के समक्ष चुनौतियां कम नहीं हुई है. राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (बीपीएसएल) के कर्जदाताओं से ब्रिटेन की कंपनी लिबर्टी हाउस की बोली पर विचार करने को कहा है. अगर ऐसा होता है तो लिबर्टी हाउस की बोली के आगे टाटा स्टील की बोली का अंतर दो हजार करोड़ रुपये का हो सकता है.
दरअसल 45 हजार करोड़ के बकाया के लिए टाटा स्टील ने 24 हजार करोड़ की बोली लगायी थी और कंपनी को टेकओवर करने के लिए क्रेडिटर्स कमेटी के बैंकरों ने टाटा स्टील को ही सही बिडर माना था, लेकिन इस बीच यूके की लिबर्टी हाउस कंपनी ने इसके लिए 26 हजार करोड़ की ऊंची बोली लगायी, लेकिन आवेदन में देरी करने के कारण उनके आवेदन पर विचार नहीं किया गया. इसके खिलाफ यूके लिबर्टी हाउस ने फिर से सुनवाई की अपील की, जिस पर एनसीएलटी ने यूके की लिबर्टी हाउस के बिड को भी क्रेडिटर्स कमेटी को समीक्षा करने को कहा है.अगर ऐसा होता है, तो करीब दो हजार करोड़ रुपये टाटा स्टील से ज्यादा की बोली लिबर्टी हाउस ने लगायी है, जिसको वाजिब माना जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










