जमशेदपुर : शादी के िलए रखे 10 लाख के जेवर चोरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : जुगसलाई गौरी शंकर रोड में उस्मानिया मस्जिद के पास स्थित यास्मिन खातून के घर से अज्ञात चोरों ने मंगलवार की शाम करीब चार बजे दस लाख रुपये के जेवर चुरा लिये. यास्मिन के मुताबिक ये जेवर अगले माह होने वाली उनकी बेटी की शादी के लिए रखे गये थे. यास्मिन ने बताया कि […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : जुगसलाई गौरी शंकर रोड में उस्मानिया मस्जिद के पास स्थित यास्मिन खातून के घर से अज्ञात चोरों ने मंगलवार की शाम करीब चार बजे दस लाख रुपये के जेवर चुरा लिये. यास्मिन के मुताबिक ये जेवर अगले माह होने वाली उनकी बेटी की शादी के लिए रखे गये थे.
यास्मिन ने बताया कि मंगलवार को दिन के तीन बजे घर में दरवाजा में ताला बंद कर परिवार के सभी लोग नीचे आंटी के घर आये थे. शाम साढ़े चार बजे वापस आकर देखा तो, घर का दरवाजा खुला है. अंदर जाने पर पाया कि अलमारी के दोनों लॉकर टूटे हुए हैं और उसमें रखे जेवर की जगह सिर्फ उनके डिब्बे पड़े हुए हैं. उन्होंने बताया कि अगले माह उनकी बेटी की शादी थी.
शादी के लिए जेवर इकट्ठा कर रखे गये थे. यास्मिन के मुताबिक उनकी बेटी की शादी के अलावा बड़ी बेटी के भी कुछ गहने अलमारी में संभाल कर रखे थे. यास्मिन के परिजनों ने घटना की जानकारी देर शाम जुगसलाई थाने में दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










