सरायकेला : सबके सामने सूरज को छड़ी से पीटा गया था
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सरायकेला : बाल विकास शिक्षा निकेतन में छठी कक्षा के छात्र सूरज बेसरा की संदेहास्पद मौत के मामले की जांच को लेकर डीएसइ फुलमनी खलखो मंगलवार को दिन के 12 बजे स्कूल पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे तक रुकीं. इस दौरान उन्होंने स्कूल का निरीक्षण किया और बच्चों से घटना के संबंध में जानकारी हासिल […]
विज्ञापन
सरायकेला : बाल विकास शिक्षा निकेतन में छठी कक्षा के छात्र सूरज बेसरा की संदेहास्पद मौत के मामले की जांच को लेकर डीएसइ फुलमनी खलखो मंगलवार को दिन के 12 बजे स्कूल पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे तक रुकीं. इस दौरान उन्होंने स्कूल का निरीक्षण किया और बच्चों से घटना के संबंध में जानकारी हासिल कर रिपोर्ट तैयार की,
जिसे जिला प्रशासन को सौंपा जायेगा. पूछताछ के क्रम में डीएसइ को बच्चों ने बताया कि घटना से पूर्व सूरज बेसरा के साथ स्कूल प्रबंधन द्वारा मारपीट की गयी थी. सूरज को कई बच्चों के सामने छड़ी से जम कर पीटा गया था. डीएसइ खलखो ने स्कूल के कई बच्चों से बारी-बारी से पूछताछ करते हुए घटना के संबंध में लिखित रूप से शिकायत प्राप्त की. मौके पर डीएसइ बताया कि घटना के संबंध में कई बच्चों से पूछताछ की गयी है. अन्य पहलुअों पर भी जानकारी ली गयी है, जिसकी रिकॉर्डिंग की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










