महिला की मौत, पति गिरफ्तार, ससुर-देवर हिरासत में
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : परसुडीह बारीगोड़ा काली मंदिर के पास रहने वाली रूमा देवी की टीएमएच में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गयी. 19 अप्रैल को गंभीर रूप से झुलसी हालत में उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया था. रूमा के भाई बालक गोराई ने रूमा के पति उत्तम घोष, देवर सत्यम घोष, ससुर आनंदो […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : परसुडीह बारीगोड़ा काली मंदिर के पास रहने वाली रूमा देवी की टीएमएच में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गयी. 19 अप्रैल को गंभीर रूप से झुलसी हालत में उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया था. रूमा के भाई बालक गोराई ने रूमा के पति उत्तम घोष, देवर सत्यम घोष, ससुर आनंदो घोष, ननद आशा और सास काजल घोष के खिलाफ दहेज के लिए बहन की हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. परसुडीह पुलिस ने रूमा के पति उत्तम घोष को गिरफ्तार कर लिया है. देवर सत्यम घोष, ससुर आनंदो घोष को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
रूमा के भाई ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2012 में हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल के सभी लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे. रूमा ने यह बात मायके के लोगों को बतायी थी. दहेज में रुपये की मांग करते हुए ससुराल के लोग कई साल से उसे प्रताड़ित कर रहे थे. पहले भी रूमा के साथ मारपीट की गयी थी, जिसमें मायके के लोगोंं ने समझौता कराया था. 19 अप्रैल की रात दहेज को लेकर रूमा का पति और ससुराल के लोगों के साथ बकझक हो गया था.
उसके बाद ससुराल के लोगों ने उसके शरीर पर केरोसिन तेल डाल कर आग लगा दी. गंभीर स्थिति में उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया. वहां से उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद भी मायके के लोगों को सूचना नहीं दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










