शहर में बंद बेअसर, जिले में 241 गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : कुड़मी जाति को एसटी में शामिल करने की मांग पर कुड़मी सेना द्वारा बुलाये गये बंद का जमशेदपुर शहर में कोई असर नहीं पड़ा. शहर में बस-मिनी बस, टेंपो, मालवाहक वाहनों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है. बाजार, सिनेमा हॉल, पेट्रोल पंप खुले रहे. शहर में 6 अौर पूरे जिले में […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : कुड़मी जाति को एसटी में शामिल करने की मांग पर कुड़मी सेना द्वारा बुलाये गये बंद का जमशेदपुर शहर में कोई असर नहीं पड़ा. शहर में बस-मिनी बस, टेंपो, मालवाहक वाहनों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है. बाजार, सिनेमा हॉल, पेट्रोल पंप खुले रहे. शहर में 6 अौर पूरे जिले में 241 बंद समर्थकों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया.
शहर में सिर्फ आजादनगर अौर टेल्को को छोड़ कर किसी क्षेत्र में बंद समर्थक नहीं निकले. पारडीह चौक पर कुड़मी सेना के केंद्रीय महासचिव नारायण महतो, केंद्रीय सचिव वीरेन महतो, संगठन सचिव सुमित महतो के नेतृत्व में बंद समर्थक निकले अौर प्रदर्शन किया. आजादनगर थाना प्रभारी अंजनी कुमार तिवारी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार शहर में आजादनगर थाना क्षेत्र से पांच अौर टेल्को थाना क्षेत्र से एक बंद समर्थक को गिरफ्तार किया गया, हालांकि बताया जाता है कि प्रणव महतो अौर प्रकाश महतो को पुलिस ने घर से निकलने से पहले ही कब्जे में ले लिया.
नक्सली बनने को बाध्य कर रही सरकार : शैलेंद्र
कुड़मी सेना के शैलेंद्र महतो ने कहा कि कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करने से युवाओं को शिक्षा व रोजगार का अवसर मिलेंगे. कुड़मी को न बैंक द्वारा शिक्षा व व्यवसाय के लिए ऋण दिया जा रहा है न ही जमीन के विरुद्ध ही लोन मिल रहा. सरकार युवाओं को नक्सली बनने व हथियार उठाने को बाध्य कर रही है. कुड़मी सेना के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने इलाकों में बंद कराया. बंद कराने वालों में जगन्नाथ महतो, अचिंतो महतो, संजय महतो, शैलेंद्र महतो, रूपेश महतो, राकेश महतो, सुभाष चंद्र महतो, संदीप महतो समेत अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










