ब्रिटेन के लिबर्टी हाउस की बोली पर विचार करें

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : भूषण स्टील की खरीद को लेकर टाटा स्टील में नया पेंच सामने आ गया है. राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने भूषण पावर एंड स्टील को लोन देने वालों से उसे खरीदने के लिए ब्रिटेन के लिबर्टी हाउस की बोली पर विचार करने के लिए कहा है. भूषण पावर एंड स्टील इस समय […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : भूषण स्टील की खरीद को लेकर टाटा स्टील में नया पेंच सामने आ गया है. राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने भूषण पावर एंड स्टील को लोन देने वालों से उसे खरीदने के लिए ब्रिटेन के लिबर्टी हाउस की बोली पर विचार करने के लिए कहा है.
भूषण पावर एंड स्टील इस समय दिवाला एवं शोधन प्रक्रिया से गुजर रही है और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के नेतृत्व में उसे लोन देने वाले बैंकों की एक समिति (सीओसी) इस संबंध में काम कर रही है. लिबर्टी हाउस की याचिका को स्वीकार करते हुए एनसीएलटी ने सीओसी को शोधन प्रक्रिया 23 जून से पहले खत्म करने का निर्देश दिया है.
एनसीएलटी के अध्यक्ष न्यायाधीश एमएम कुमार की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय एनसीएलटी पीठ ने कहा कि लिबर्टी हाउस की बोली को सिर्फ इस आधार पर खारिज नहीं किया जा सकता कि उसने शोधन प्रक्रिया की अंतिम तिथि के बाद अपनी बोली जमा करायी. भूषण पावर एंड स्टील के पेशेवर शोधन समाधानकर्ताओं ने लिबर्टी हाउस की बोली को देर से जमा किए जाने के चलते खारिज कर दिया था. इसे चुनौती देते हुए उसने एनसीएलटी में याचिका दायर की थी. वैसे टाटा स्टील की बोली को ही सर्वाधिक और बेहतर विकल्प मानते हुए सीओसी ने पहली ही मंजूरी दे दी है. इस पर मुहर लगायी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola