िबजली ने रुलाया, पानी को तरसे

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : तेनुघाट की एक यूनिट के फेल होने के कारण दूसरे दिन भी गैरकंपनी इलाकों में बिजली संकट बरकरार रहा. बिजली किल्लत के कारण दिन के अलावा रात में भी लोड शेडिंग जारी रही. रात भर गर्मी व उमस से बेदम लोगों को सुबह पानी के लिए भी तरसना पड़ा है. लगभग 48 घंटे […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : तेनुघाट की एक यूनिट के फेल होने के कारण दूसरे दिन भी गैरकंपनी इलाकों में बिजली संकट बरकरार रहा. बिजली किल्लत के कारण दिन के अलावा रात में भी लोड शेडिंग जारी रही. रात भर गर्मी व उमस से बेदम लोगों को सुबह पानी के लिए भी तरसना पड़ा है. लगभग 48 घंटे के संकट के बाद बिजली आपूर्ति रविवार की सुबह आठ बजे सामान्य हो गयी.
हालांकि रात भर बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण सुबह के समय मानगो समेत दूसरे इलाकों की जलापूर्ति पर असर पड़ा है. लगातार बिजली की लोड शेडिंग के कारण इनवर्टर ने भी साथ छोड़ दिया. लोग मोबाइल चार्ज करने तक को परेशान दिखे.
बिजली की समस्या से परेशान हैं बागबेड़ा के लोग
जमशेदपुर : बागबेड़ा बाजार टोला में बिजली की समस्या को लेकर एक बैठक हुई. इस बैठक में बिजली की आंख मचौली से परेशान एदलझोपड़ी, मनसा चौक, जटाझोपड़ी, सीपी टोला के दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए. झामुमो के जिला संगठन सचिव बहादुर किस्कू ने बताया कि बिजली विभाग पंचायत क्षेत्रों में नियमित बिजली की अापूर्ति नहीं कर रही है.
इसके विरोध में 24 को ग्रामीणाें का जत्था करनडीह बिजली कार्यालय में प्रदर्शन कर विरोध जतायेगा. साथ ही मांग पत्र सौंपकर नियमित बिजली आपूर्ति की मांग करेगा. इस अवसर पर जवाहर दास, नीरज सिंह, सोना बहादुर, बसंत साहू, देवेंद्र बारीक, सुनील पात्रो, सुधीर मंडल, रवि दास, पिंटू पांडेय, फतेह लोहार, चरण साहू, किशोर प्रसाद, बिट्टू, प्रफूल्लो गोप, पूर्णो दास समेत अन्य मौजूद थे.
केस नंबर 1
डिमना बस्ती में मोमबत्ती में पढ़ाई
डिमना बस्ती में पिछले 48 घंटे (शुक्रवार अौर शनिवार) से बिजली संकट है. मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ाई हो रही है. गर्मी के दिनों में शाम होते ही बिजली के आने-जाने का क्रम शुरू हो जाता है. पिछले दो दिन से रात-रात भर बिजली कट रही.
रिया कुमारी, डिमना बस्ती
केस नंबर 2
फ्रिज, एसी, कूलर, टीवी बंद
मानगो इलाके में 48 घंटे बिजली संकट है. जेनेरेटर से पंखा अौर एक लाइट जल रहा. घर का फ्रिज, एसी, टीवी बंद हो गया है. खाने-पीने का सामान भी नहीं रख पा रहे. मानगो में पावर ग्रिड बनने से कोई फायदा अब तक नहीं मिला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola