रेलवे का टिकट खत्म, यात्री बेटिकट

Updated:
विज्ञापन

चक्रधरपुर/बड़ाबांबो/जमशेदपुर : 63वें रेल सप्ताह पर शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक छत्रसाल सिंह ने रेलवे को सड़क मार्ग से मिलने वाली चुनौतियों का हवाला दिया था. डीआरएम ने कहा था कि बेहतर सेवा देकर ही यात्रियों रेलवे की ओर अग्रसर किया जा सकता है. डीआरएम के चिंता जताने के ठीक 24 घंटे बाद ही बड़ाबांबो […]

विज्ञापन
चक्रधरपुर/बड़ाबांबो/जमशेदपुर : 63वें रेल सप्ताह पर शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक छत्रसाल सिंह ने रेलवे को सड़क मार्ग से मिलने वाली चुनौतियों का हवाला दिया था. डीआरएम ने कहा था कि बेहतर सेवा देकर ही यात्रियों रेलवे की ओर अग्रसर किया जा सकता है. डीआरएम के चिंता जताने के ठीक 24 घंटे बाद ही बड़ाबांबो स्टेशन पर वाणिज्य विभाग की लापरवाही के कारण बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन की जगह सड़क मार्ग का विकल्प चुनने को मजबूर हो गये.
दरअसल, बड़ाबांबो स्टेशन में टिकट का कागज नहीं होने के कारण ढाई घंटे तक यात्रियों को टिकट जारी नहीं किया गया. इससे करीब डेढ़ सौ से अधिक यात्री टिकट से वंचित रह गये. बड़ाबांबो में बिलासपुर-टाटा व हावड़ा-आद्रा पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को काफी परेशानी हुई. टिकट उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों में ऊहापोह की स्थिति बनी रही. सुबह लगभग 10 बजे बड़ाबांबो स्टेशन ब्लैक पेपर टिकट उपलब्ध कराया गया इसके बाद यात्रियों को टिकट देना शुरू किया गया.
तब तक सुबह की सभी पैसेंजर ट्रेन बड़ाबांबो से गुजर चुकी थी. टिकट नहीं मिलने पर कई यात्रियों ने सड़क मार्ग का विकल्प चुन लिया जबकि कई यात्रियों ने बिना टिकट ही चक्रधरपुर तक सफर किये. यात्रियों का कहना था कि काउंटर पर तैनात रेलकर्मी ने चक्रधरपुर से बात कर बताया था कि कोई टिकट जांच नहीं करेगा. इसके बाद यात्री ट्रेन पर सवार हो गये. बड़ाबांबो से अधिकतर लोग रविवार को बाजार करने चक्रधरपुर ट्रेन से आते हैं और वापस लौटते है.
रांची में मेंस कांग्रेस का दो दिवसीय सम्मेलन आज : मेंस कांग्रेस की केंद्रीय कार्यकारिणी का दो दिवसीय सम्मेलन रांची में सोमवार से शुरू होगा. उक्त जानकारी मेंस कांग्रेस के महासचिव एसआर मिश्रा ने दी. उन्होंने बताया कि दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन के चक्रधरपुर, खड़गपुर व आद्रा मंडल के मेंस कांग्रेस समर्थक रेलकर्मी सोमवार को रांची में जुटेंगे. टाटानगर में मेंस कांग्रेस के संयोजक शशि रंजन ने बताया कि, सम्मेलन में पुरानी पेंशन स्कीम को पुन: शुरू करने, जोन में बंद नौकरी-छोड़ो नौकरी पाओ स्कीम को यथावत शुरू करने और परिचालन व संरक्षा श्रेणी की रिक्तियों को भरने की मांगें उठेगी.
आरक्षण केंद्र में तत्काल की जांच, भागे टिकट दलाल
जमशेदपुर. रविवार की सुबह तत्काल के समय पर वाणिज्य विभाग के अधिकारियों ने आरक्षण केंद्र पर अभियान चलाया. इससे टिकट का कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया. वाणिज्य निरीक्षक शंकर झा और सुपरवाइजर सीएस राव के पहुंचते ही लाइन में लगे कई लोग हट गये. अधिकारियों ने लाइन में लगे लोगों का आरक्षण फॉर्म भी जांचा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola